DDU News:कुलपति ने विश्वविद्यालय और सम्बद्ध महाविद्यालयों के लिए जारी किया यह खास निर्देश, जानिए क्या है मामला

DDU University News Gorakhpur: कुलपति के आदेशानुसार समस्त सम्बन्धित को यह सूचित किये जाने का निर्देश हुआ है कि विश्वविद्यालय एवं समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों के वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 एवं सम सेमेस्टर परीक्षा सत्र 2023-24 के ऐसे पाठ्यक्रमों में जिनके मौखिकी/प्रायोगिक / आन्तरिक अंको को आनलाईन पोर्टल पर अपलोड किया जाना है।

ddu

उनमें से सत्र 2023-24 वार्षिक परीक्षा एवं सत्र 2023-24 की सम सेमेस्टर के समस्त स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों/ बी०एड०/एम०एड० के मौखिकी/प्रायोगिक / आन्तरिक परीक्षा के अंको को दिनांक 02/07/2024 तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करवाया जाना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में पोर्टल बन्द हो जाने के पश्चात उक्त अंको को अपलोड किया जाना सम्भव नही हो पायेगा एवं परीक्षा परिणाम भी बाधित हो सकता है, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित महाविद्यालयों की होगी।

कुलाधिपति ने अगस्त माह में दीक्षान्त समारोह का आयोजन सुनिश्चित किया है जिस हेतु शीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। तद्रूत में उपरोक्त निर्धारित तिथियों में तदनुसार अनिवार्य रूप से मौखिकी / प्रायोगिक / आन्तरिक परीक्षा के अंको को पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें। अन्यथा आपके महाविद्यालय को आगामी परीक्षा से वंचित किया जाएगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+