‘इंसेक्ट साइंस प्रिंसिपल्स एंड एप्लिकेशन' पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन, कीट वैज्ञानिकों के लिए होगी उपयोगी
DDU University Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने 'इंसेक्ट साइंस प्रिंसिपल्स एंड एप्लिकेशन' पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक प्राणी विज्ञान विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विनय कुमार सिंह तथा सैंट जेवियर्स कॉलेज, रांची की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रिया श्रीवास्तव हैं।
*कुलपति प्रो. पूनम टंडन* ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए कहा कि यह पुस्तक शोधार्थियों और कीट वैज्ञानिकों के लिए उपयोगी साबित होगी। कुलपति ने प्रो. विनय कुमार सिंह एवं डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के अथक परिश्रम की सराहना की और उन्हें आगे गहन शोध और अकादमिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया।

DDU University ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में इस कार्य को मिलेगा बढ़ावा
*प्रो. विनय कुमार सिंह* ने बताया कि पुस्तक में न्यूक्लियर प्रोटीन कोडिंग पर आधारित नए वर्गीकरणों का उल्लेख है। साथ ही होस्ट-प्लांट रेजिस्टेंस में डिफेंस मैकेनिज्म पर चर्चा की गई है। यह पुस्तक कीट विज्ञान के नए आयामों को शामिल करते हुए कुल 10 अध्यायों पर आधारित है। पुस्तक सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बीच की खाई को भी पाटने का प्रयास करती है।
पुस्तक विमोचन के अवसर पर प्रतिकुलपति तथा अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो शांतनु रस्तोगी, प्रो अजय सिंह, प्रो वीना बत्रा कुशवाहा, प्रो केशव सिंह, लेखक डॉ. प्रिया श्रीवास्तव, डॉ महेन्द्र कुमार सिंह, डॉ दीपेन्द्र मोहन सिंह सहित प्राणी विज्ञान विभाग के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications