DDU UNIVERSITY के छात्रों ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में लहराया परचम, इन्हें मिली सफलता

Gorakhpur News: मंगलवार को घोषित हुए सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के रसायनशास्त्र विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग, प्राणि विज्ञान विभाग और भौतिकी विभाग के एक दर्जन से अधिक छात्र चयनित हुए हैं। बॉटनी विभाग से नेट जेआरएफ़ में अनुराधा गुप्ता एवं अंकुर चौरसिया नेट में मायाराम यादव, नूतन कुमारी पीएचडी के लिये समरा ख़ान और दीपचंद का चयन हुआ है। रसायनशास्त्र विभाग से नेट जेआरएफ़ के लिये सतीश चौहान, राजन गोंड नेट के लिए विशाल सिंह एवं पीएचडी के लिये सत्यब्रत पांडेय और फ़रमीना शफ़ाक़ सफल हुए हैं, जबकि प्राणि विज्ञान विभाग की अमृता (नेट) ने सफलता पाई है। भौतिकी विभाग के संस्कार मिश्रा और शिव कुमार ने एसआरएफ़ के लिए चयनित हुए हैं। परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। *बड़ी उपलब्धि यह रही कि सीएसआइआर नेट की परीक्षा में भौतिकी विभाग के संस्कार मिश्रा ने 50 वाँ एवं रसायन शास्त्र विभाग के सतीश चौहान ने जेआरएफ़ 100 वाँ रैंक प्राप्त किया है*

उल्लेखनीय है कि संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर और भारतीय विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता सुनिश्चित करती है। *पहली बार यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम में तीन केटेगरी में परिणाम घोषित करते हुए जेआरएफ़, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए नेट एवं पीएचडी की पात्रता निर्धारित की गई है।* यह परीक्षा शैक्षिक और शोध कार्यों के लिए प्रतिभाशाली उम्मीदवारों की पहचान में मददगार होती है।

ddu university

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, "यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और शोध के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। विश्वविद्यालय हमेशा से अपने विद्यार्थियों और शोधार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए अनुकूल वातावरण और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास करता रहा है। इस दिशा में निःशुल्क यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षाएं विभिन्न विभागों द्वारा समय-समय पर आयोजित की जा रही हैं।"

विद्यार्थियों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रति कुलपति प्रो. शान्तनु रस्तोगी, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दूबे, वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल द्विवेदी, रसायनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी, भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. रविशंकर सिंह समेत विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+