Gorakhpur News: DDU University में यूजी और पीजी की चार हजार सीटों पर प्रवेश हुआ पूर्ण, शुल्क जमा करने की यह है
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के लिए केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया में चार हजार से अधिक सीटों पर आवंटन प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों ने अपना प्रवेश शुल्क जमा कर दिया है। प्रवेश शुल्क जमा करने की आज अंतिम तिथि है।
सोमवार से इन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया प्रस्तावित है। सीधे प्रवेश वाले विषयों जहां सीट की तुलना में कम आवेदन आए थे वहां प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन का कार्य आज दूसरे दिन भी जारी रहा।

शुक्रवार की शाम तक विश्वविद्यालय परिसर की स्नातक कक्षाओं की 1626 सीटों पर अभ्यर्थियों ने प्रवेश शुल्क जमा कर दिया था। केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया में शामिल महाविद्यालयों की स्नातक की 909 सीटों पर भी आवंटन हासिल करने वाले अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर दिया था।
इसी तरह परास्नातक कक्षाओं के लिए परिसर में आवंटन प्राप्त करने वाले 2377 और कालेजों में आवंटन प्राप्त 198 अभ्यर्थियों ने प्रवेश शुल्क जमा कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications