Gorakhpur News: DDU University ने इन विषयों का परीक्षाफल किया घोषित

Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने परास्नातक के कई विषयों का परीक्षाफल घोषित किया है।

कुलपति के आदेश 27/08 के क्रम में समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि सत्र 2023-24 व्यक्तिगत के एम०ए० समाजशास्त्र प्रथम वर्ष, एम०ए० प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति प्रथम वर्ष, एम०ए० अर्थशास्त्र प्रथम वर्ष, एम०ए० राजनीति शास्त्र प्रथम वर्ष, एम०ए० हिन्दी प्रथम वर्ष, एम०ए० संस्कृत प्रथम वर्ष, एम०ए० दर्शनशास्त्र प्रथम वर्ष, एम०ए० उर्दू प्रथम वर्ष का परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है। उक्त परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड है।

ddu

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के 43वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर आज दिनांक 27 अगस्त 2024 को भूगोल विभाग ने दीक्षांत सप्ताह समारोह के अंतर्गत एक भौगोलिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (geographical quiz competition) का आयोजन किया। इस भौगोलिक प्रश्नावली प्रतियोगिता की अध्यक्षता भूगोल विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर एसके सिंह ने की एवं प्रतियोगिता का संचालन भूगोल विभाग के शोध छात्र अनिरुद्ध श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, नीरज कुमार, सिद्धार्थ सिंह ने किया ।

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रतियोगिता के सहसंयोजक के रूप में विभाग के शिक्षक डा स्वर्णिम सिंह, डॉ सर्वेश कुमार, डॉ अंकित सिंह, डॉ दीपक प्रसाद, डॉ मनीष कुमार सिंह, डॉ श्री प्रकाश सिंह, डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ दुर्गावती यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इस प्रतियोगिता में भूगोल विभाग के स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया । इस प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले छात्र-छात्राओं को भूगोल के विद्वानों के नाम पर बनी टीमों में विभाजित कर दिया गया जिनके नाम थे टीम हम्बोल्ट, टीम रिटर, टीम डेविस, टीम ब्लॉश , टीम टेलर और टीम मैकिंडर। प्रतियोगिता को तीन राउंड में विभाजित किया गया था, पहले राउंड में टीमों ने भौगोलिक अवधारणाओं के बारे में अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया जिसमें दो टीमें रिटर और हम्बोल्ट प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। शेष चार टीमें दूसरे दौर में गईं, जहां उन्हें और भी कठिन सवालों का सामना करना पड़ा, जिसमें अन्य दो टीमें टेलर और ब्लाश भी बाहर हो गईं, जिससे अंतिम दौर में प्रतिस्पर्धा करने के लिए केवल दो टीमें डेविस और मैकेंडर बचीं| अंतिम राउंड दो शेष टीमों के बीच एक रोमांचक प्रतियोगिता थी जिसमें भौगोलिक विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला से संबंधित प्रश्न शामिल थे। अंत में टीम मैकेंडर के अर्जुन यादव, हर्षित वर्मा, एवं मनीषा एम ए प्रथम सेमेस्टर के सबसे अधिक प्रश्नों का जवाब देकर विजयी हुए । तथा टीम डेविस की दुर्गांजलि एमए भूगोल एवं विकास यादव एम ए थर्ड सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर रहे |‌

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+