Gorakhpur News: DDU University में कल आयोजित होगी एमएड की परीक्षा, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं पारदर्शी एवं शुचिता पूर्वक संपन्न हो रही हैं।आज सुबह की पाली में बीएससी कृषि आनर्स की प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में 1571 अभ्यर्थी (87%) शामिल हुए।
शाम की पाली में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, बायो इनफोर्मेटिक, प्लांट बायोटेक्नोलॉजी ( गणित एवं बायोलॉजी संवर्ग) तथा बीकॉम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस) की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कुल 630 ( 85%) अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

*कल की परीक्षा*
एमएड की परीक्षा दोनो पालियों में संपन्न होगी। कुल 424 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ला शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलपति ने "हिन्दी भाषा और साहित्य आलोचना का मूल्य और डॉ. राम चंद्र तिवारी" विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में 4 अक्तूबर 2024 को मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल को आमंत्रित भी किया।
यह संगोष्ठी विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के अमृत काल में अपने स्मृति शेष आचार्य राम चंद्र तिवारी जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन आगामी 4-6 अक्तूबर 2024 की तिथियों में केंद्रीय हिंदी निर्देशालय, नई दिल्ली, भारत सरकार के सहयोग से कर रहा है।
आचार्य राम चंद्र तिवारी इस विश्वविद्यालय के स्थापनाकाल वर्ष 1958 से लेकर 1984 तक विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। हिन्दी साहित्य और विश्वविद्यालय में आचार्य तिवारी जी के योगदान को स्मरण करते हुए यह राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है।










Click it and Unblock the Notifications