World Water Day 2024: गोरखपुर विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व जल दिवस, दिया गया यह संदेश
World Water Day 2024 News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में विश्व जल दिवस पर 'शांति के लिए जल' विषय पर आधारित स्लोगन तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्नातक तथा परास्नातक के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे पोस्टर तथा आकर्षक स्लोगन के माध्यम से जल का महत्व दर्शाते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की संयोजक प्रो. संगीता पांडेय ने दैनिक जीवन में जल संरक्षण के तरीकों पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी को अपने स्तर से जल के संरक्षण के लिए सक्रिय होना चाहिए। इसमें विद्यार्थी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग द्विवेदी ने कहा कि पेयजल की उपलब्धता और लोगों तक इसकी पहुँच लगातार कम होती जा रही है। विश्व जल दिवस, जल संरक्षण के लिए संकल्पित तथा सचेत होने का दिन है। विश्व भर में स्वच्छ जल की अनुपलब्धता है।

Gorakhpur News: DDU University की स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अप्रैल से, देखें पूरी डिटेल
पोस्टर प्रतियोगिता में बीए छठे सेमेस्टर की शालू पासवान प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर एमए की उषा गोंड, शैलजा त्रिपाठी, कीर्ति चौरसिया तथा तृतीय स्थान पर शुभांगी सिन्हा, सुधीर चौहान, सावित्री चौधरी रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता तथा स्लोगन प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को समाजशास्त्र विभाग द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई गई।
संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर एवं उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में चल रही दस दिवसीय पालि व्याख्यान माला का आज समापन हुआ । अध्यक्षता प्रो. कीर्ति पांडे, अध्यक्ष संस्कृत विभाग एवं अधिष्ठाता कलासंकाय दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रो० अरुणा शुक्ला, पूर्व विभागाध्यक्ष, संस्कृत तथा प्राकृत भाषा विभाग, लखनऊ वि0वि0 लखनऊ रहीं । मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में अभिधम्मत्तथ संगहो के महत्व एवं अवदान पर प्रकाश डाला तथा कहा कि सारा उपक्रम निर्वाण की प्राप्ति के लिए किया जाता है ।












Click it and Unblock the Notifications