Gorakhpur News: DDU University के एमए शिक्षाशास्त्र प्रथम सेमेस्टर में रिक्त सीटों पर इस तिथि को होगा प्रवेश
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के एमए प्रथम सेमेस्टर में रिक्त बची हुई सीटों के लिए प्रवेश की सूचना जारी हुई है। आवश्यक निर्देश जारी किया गया है। एमए (शिक्षाशास्त्र) प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-25 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑन स्पाट काउन्सलिंग का आयोजन दिनांक 24.09.2024 प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे के बीचशिक्षाशास्त्र विभाग, महाराणा प्रताप परिसर में होना सुनिश्चित है। ऑन स्पाट काउन्सलिंग में उपस्थित अर्ह अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा की मेरिट की वरीयता के क्रम में संवर्गवार शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा।

ऑन स्पाट काउन्सलिंग हेतु संवर्गवार कट ऑफ जनरल रैंक निम्नवत है;
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) संवर्ग 114 या इससे कम
अनुसूचित जाति जनजाति (ST/SC) संवर्ग 115 या इससे कम
ई०डब्ल्यू०एस० (EWS) संवर्ग अधिकतम जनरल रैंक 83 या इससे कम
विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता, शिक्षाशास्त्र विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर।
स्वच्छता ही सेवा अभियान* के विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा कल दिनांक 20/09/2024 को प्रातः 10.00 बजे नौकायन गोरखपुर पर स्वच्छता के विभिन्न कार्यक्रम (स्वच्छता कार्यक्रम, जागरूकता रैली व स्वच्छता शपथ) आयोजित किये गये है।












Click it and Unblock the Notifications