Gorakhpur News: DDU UNIVERSITY में प्रवेश लेना है तो इस तिथि तक करें आवेदन, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक, परास्नातक एवं शोध प्रवेश परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 8 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि परास्नातक एवं शोध पात्रता परीक्षा के लिए पूर्व में ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 मई तक घोषित थी। बीते कुछ दिनों में अभ्यर्थियों द्वारा कतिपय प्रमाणपत्र प्राप्त होने में हो रहे विलम्ब के दृष्टिगत अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए अनुरोध किया जा रहा था।
इन प्रतिवेदनों पर विचार करते हुए कुलपति प्रो पूनम टंडन ने व्यापक विद्यार्थी हित में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून तक बढ़ाने का निर्देश दिया। अब सभी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी 8 जून तक पंजीकरण और शुल्क जमा कर सकेंगे। पूरित फॉर्म को ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है।

GORAKHPUR NEWS: DDU University में कार्य करने का सुनहरा अवसर, इस तिथि तक करें आवेदन विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली पुराना पाठ्यक्रम के अन्तर्गत सत्र 2023-24 के अन्तर्गत विधि संकाय के सम सेमेस्टर (विधि द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम् सेमेस्टर तथा बी०ए०एलएल०बी० द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम्, अष्ठम् एवं दसम् सेमेस्टर) की संस्थागत, भूतपूर्व एवं बैकपेपर / अंकसुधार के अर्ह छात्रों की परीक्षाएं दिनांक 24/05/2024 से प्रारम्भ हो रही परीक्षाओं की संशोधित समय सारणी निर्गत की जा रही है।
पूर्व में निर्गत पत्रांक 7825 / प०नि० का0/2024, दिनांक 16/05/2024 के क्रम में निर्गत समय सारणी में उपरोक्त परीक्षाओं में कतिपय संशोधन उक्त सीमा तक संशोधित समझा जाय। संशोधित समय सारणी के अनुसार परीक्षाऐं संचालित की जायेंगी।
परीक्षा समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.ddugu.ac.in) पर अपलोड कर दी गयी है। बी०ए०एल-एल०बी० की परीक्षाएं पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।












Click it and Unblock the Notifications