GORAKHPUR NEWS: DDU University में कार्य करने का सुनहरा अवसर, इस तिथि तक करें आवेदन

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत संचालित पाठ्‌यक्रमों में निदेशक तथा सहायक आचार्य (संविदा) के पदों पर चयन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि को 25 मई 2024 तक विस्तारित किया गया है।

कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के निर्देश पर तिथि को विस्तारित किया गया है।
13 मार्च 2024 को विज्ञापित इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2024 थी।
इस विज्ञापन में निदेशक (स्ववित्तपोषित संस्थान) इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी संस्थान, इंस्टीट्यूट फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एंड नेचुरल साइंस तथा 63 पद विभिन्न स्व वित्तपोषित पाठ्यक्रम/विभाग में सहायक आचार्य (संविदा) के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगें गए है।
सहायक आचार्य (संविदा) के कृषि संस्थान में 6 पद, इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में 18, वाणिज्य में 18, विधि में 9, फॉर्मेसी में 11 तथा कंप्यूटर साइंस में 1 रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ddu

आज संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर द्वारा नीति ग्रन्थों की साम्प्रतिक उपादेयता विषयक वैल्यू एडेड कोर्स का उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो मुरलीमनोहर पाठक कुलपति श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय विश्वविद्यालय नई दिल्ली ने नीति शब्द की उत्पत्ति करते हुए मानवता के मूल में नीति ग्रन्थों के योगदान को आरेखित किया और कहा कि आज संपूर्ण विश्व में नैतिक मूल्यों का क्षरण हो रहा है जो अत्यंत चिंताजनक है, संस्कृत के नीति ग्रंथ इस समस्या के समाधान के मूल स्रोत है । विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो ललित कुमार गौड़ ने कतिपय नीति ग्रन्थों के नैतिक तत्वों को प्रतिपादित किया उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व नैतिक दृष्टि से भारत से संचेतना ग्रहण करता है विषय प्रवर्तन करते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कीर्ति पाण्डेयने संस्कृत को समस्त भाषाओं की जननी तथा तथा नैतिक मूल्यों की संवाहिका कहा। संचालन डॉक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ कुलदीपक शुक्ल ने किया । इस अवसर पर विभागीय शिक्षक डॉ लक्ष्मी मिश्रा डॉ देवेंद्र पाल डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ रंजनलता, डॉ स्मिता द्विवेदी, डॉ मृणालिनी, डॉ ज्ञानधर भारती, डॉ अर्चना शुक्ला तथा । विभागीय छात्र उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+