DDU University का अंग्रेजी विभाग पर्यावरण संरक्षण को लेकर कर रहा यह खास पहल

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के शोधार्थियों ने 'माई कैंपस, माई प्राइड, माई रेस्पोंसिबिलिटी' पहल के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की शानदार मिसाल पेश की है। इस अभियान की शुरुआत एक सप्ताह पहले कुलपति प्रो. पूनम टंडन द्वारा की गई थी। इस पहल के तहत विभाग के प्रत्येक शोधार्थी ने एक पौधा और गमला गोद लिया है और उसकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी ली है।

आज, विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में शोधार्थियों ने गमलों की सफाई की, पौधों में पानी डाला और सूखी पत्तियों को हटाकर पूरे विभाग को और अधिक स्वच्छ और हराभरा बनाने का संकल्प लिया.

ddu

इस अवसर पर प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि पौधा लगाना केवल पहला कदम है, लेकिन उसे सही तरीके से संभालना और उसकी देखभाल करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमारे शोधार्थी इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ निभा रहे हैं।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए इसकी सराहना की थी और इसे विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के लिए प्रेरणादायक पहल बताया था। 'माई कैंपस, माई प्राइड, माई रेस्पोंसिबिलिटी' अभियान ने अंग्रेजी विभाग को हरियाली और स्वच्छता के एक आदर्श उदाहरण के रूप में स्थापित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+