DDU University News: लिटरेरी क्लब के क्विज आधारित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई ज्ञान की प्रतिभा

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के *अंग्रेज़ी विभाग में लिटरेरी क्लब* के तत्वावधान में आज 'टेल्स एंड ट्रिविया' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लिटरेरी क्लब द्वारा आयोजित यह विशेष प्रतियोगिता विभाग के शैक्षिक कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही, जिसमें एम.ए. प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में साहित्यिक ज्ञान को गहराई से परखना और उनकी तर्कशक्ति व संवाद क्षमता को बढ़ावा देना था।

कुल तीन समूहों में बंटे प्रतिभागियों ने इस रोमांचक और शैक्षिक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ग्रुप बी ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता को अपने नाम किया। विजयी टीम का नेतृत्व सुधांशु राय, राज वैभव,आस्था मिश्रा ने किया तथा सोनल, अविका शुक्ला, अंजू उपाध्याय,आयुषी राव,बिपिन यादव ,सुंदरम पाण्डेय ने समूह के सदस्यों के रूप में अहम भूमिका निभाई तथा अपने उत्तरों और त्वरित सोच से निर्णायक मंडल और दर्शकों को प्रभावित किया।

ddu

प्रतियोगिता में क्विज़ मास्टर की जिम्मेदारी जाह्नवी सिंह तथा श्वेता उपाध्याय ने संभाली, जिनके नेतृत्व में प्रश्न पूछने का कार्य बड़े ही रोचक और प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ। वहीं, कुशाग्र मिश्रा , आनंद सिंह, और श्रेया मिश्रा ने स्कोरकीपर की भूमिका में पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए प्रतियोगिता के परिणामों की सटीकता सुनिश्चित की।

*इस कार्यक्रम का आयोजन और संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला के निर्देशन में किया गया।* प्रो शुक्ला ने इसके महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ न केवल छात्रों में साहित्यिक ज्ञान को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, तर्कशक्ति, और संवाद कौशल को भी मजबूत करती हैं। हम इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने के और भी अधिक अवसर प्रदान करने का प्रयास करेंगे

ddu
विभागाध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में न केवल प्रतिभागियों बल्कि दर्शकों के लिए भी साहित्य की नई दृष्टिकोणों से पहचान कराने का कार्य किया गया। अंग्रेज़ी विभाग द्वारा आयोजित यह गतिविधि छात्रों की शैक्षिक यात्रा को समृद्ध बनाने की दिशा में एक और सराहनीय कदम साबित हुई है, जो उन्हें साहित्यिक रुचियों को विकसित करने और व्यक्तित्व को निखारने में सहायक सिद्ध होगा।
यहाँ यह बताना भी उल्लेखनीय है कि इस शैक्षिक प्रतियोगिता में छात्रों से उपन्यास, कविताओं, नाटकों, और क्लासिक साहित्यिक कृतियों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यह रहा कि छात्रों को विभिन्न शैलियों के साहित्यिक रचनाओं पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के प्रत्येक दौर में, विद्यार्थियों ने अपनी बुद्धिमत्ता और साहित्यिक समझ का उत्कृष्ट परिचय दिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊँचा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+