डुमरियागंज लोकसभा: सिद्धार्थनगर के भीमापार रेलवे क्रासिंग पर रोड अण्डर ब्रिज निर्माण को मिली स्वीकृति
Gorakhpur News: सिद्धार्थनगर जिले के भीमापार रेलवे क्रासिंग पर रोड अण्डर ब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिल गयी है। डुमरियागंज लोकसभा के सांसद जगदम्बिका पाल ने मंगलवार को पूर्वोत्त्तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर से मुलाकात की। इस दौरान आप लोगों के बीच सिद्धार्थनगर जिले में रेलवे के विस्तार व वर्तमान चल रहे कार्यों की चर्चा हुई।
सांसद जगदंबिका पाल ने सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के निकट भीमापार में बहुप्रतीक्षित रोड अण्डर ब्रिज (आर.यू.बी.) निर्माण की रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृति दिये जाने पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया । पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर ने सांसद जगदंबिका पाल को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शीघ्र ही रोड अण्डर ब्रिज निर्माण हेतु टेण्डर की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी । इस रोड अण्डर ब्रिज का निर्माण हो जाने पर सिद्धार्थनगर वासियों को सड़क जाम से निजात मिलेगी ।

रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-14152 से यात्री का छूटा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर मोबाइल फोन को उसे सुपुर्द किया गया। 18 फरवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या-15003 से यात्री का छूटा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर मोबाइल फोन को उसे सुपुर्द किया गया। 17 फरवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा गाड़ी संख्या-15910 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications