Gorakhpur News: DDU University प्राणि विज्ञान विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं का ये है शेड्यूल, देखें डिटेल
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राणि विज्ञान विभाग की प्रायोगिक परीक्षाएं निम्न समय सारिणी के अनुसार आयोजित की जा रही है-
बी०एस-सी० प्राणि विज्ञान विषय के द्वितीय सेमेस्टर, चतुर्थ सेमेस्टर एवं छठे सेमेस्टर सत्र 2023-24 की प्रायोगिक परीक्षाएं 22-04-2024, 23-04-2024, 24-04-2024 प्रातः 9:00 से अपराह्न 1:30 बजे तक
एम०एस-सी० द्वितीय सेमेस्टर, पर्यावरण विज्ञान के सत्र 2023-24 की प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 26 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को प्रातः 9:00 से अपराह्न 1:30 बजे तक

एम०एस-सी० चतुर्थ सेमेस्टर, पर्यावरण विज्ञान के समस्त छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उनकी सत्र 2023-24 की प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 30 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को प्रातः 9:00 से अपराह्न 1:30 बजे तक
एम०एस-सी० प्राणि विज्ञान विषय के चतुर्थ सेमेस्टर एन्टोमालाजी, फिश बायोलाजी एवं सेल बायोलाजी के समस्त छात्र छात्राओं 29-04-2024 (सोमवार) प्रातः 9:00 से अपराह्न 1:30 बजे तक
एम०एस-सी० प्राणि विज्ञान विषय के द्वितीय सेमेस्टर के समस्त छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उनकी सत्र 2023-24 की प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 27 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को प्रातः 9:00 से अपराह्न 1:30 बजे तक
विभागाध्यक्ष प्रो. रविकांत उपाध्याय ने बताया कि विस्तृत सूचना विभाग के सूचना पट्ट पर अंकित है। विद्यार्थी गण निर्धारीत समय से परीक्षा में शामिल हो।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अग्रवाल महिला मण्डल, गोरखपुर के सहयोग से लगे वाटर प्यूरिफ़िकेशन सिस्टम का शुभारम्भ कुलपति प्रो. पूनम टण्डन द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि इस नए वाटर कूलर से हमारे विद्यार्थियों को काफ़ी राहत मिलेगी। विश्वविद्यालय लगातार परिसर में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications