Gorakhpur News: DDU University में कल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में आज प्रशासनिक भवन के कमेटी हॉल में महाविद्यालय के प्राचार्यगणों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुलपति ने आगामी शैक्षिक सत्र 2024 25 के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की।
कुलपति ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरना कल से शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा महाविद्यालयों के प्राचार्ययों से सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस एग्जामिनेशन तथा सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग जैसे मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Gorakhpur: एडुरैंक वर्ल्ड रैंकिंग 2024 में डीडीयू यूनिवर्सिटी ने लगाई छलांग, 33 शोध विषयों में मिले इतने स्कोर
कुलपति में बताया कि अगर महाविद्यालय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में स्वेक्षा से सम्मिलित होना चाहते हैं तो उन्हें दो रेगुलर कोर्सेज के लिए ₹40000 तथा उसके अतिरिक्त प्रति कोर्स के लिए 20000 देना होगा। प्रोफेशनल कोर्सेज के दो पाठ्यक्रमों के लिए ₹100000 तथा ₹50000 हर एक अतिरिक्त प्रोग्राम के लिए देना होगा।
कुलपति ने साफ किया कि यह अनिवार्य नहीं होगा जो महाविद्यालय चाहते हैं वह इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा तथा संयुक्त काउंसलिंग में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं।
कुलपति ने कहा कि जो भी महाविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उनसे विश्वविद्यालय का एडमिशन सेल बैठक कर उनके महत्वपूर्ण सुझावों को प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित करेगा।
कुलपति ने कहा कि ऑनलाइन काउंसलिंग में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को यह विकल्प दिया जाएगा कि वह विषय, कांबिनेशंस के साथ-साथ विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय की वरीयता भी से सकेंगे जिससे महाविद्यालयों को भी फायदा होगा।बैठक में प्राचार्यो के साथ-साथ कुलसचिव प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी तथा ऐडमिशन सेल के प्रोफेसर विजय चहल भी शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications