Gorakhpur: सीएम योगी ने एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ, रोजगार को ऐसे मिलेगा बढ़ावा
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुरवासियों को एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। गीडा के कालेसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने हिस्सा लिया।
सीएम ने 1040 करोड़ रुपये की 20 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने एसडी इंटरनेशनल का भूमि पूजना किया। इस फैक्ट्री में फूड पैकेजिंग के लिए मटेरियल तैयार होगा। इसकी पैकेिजिंग ऐसी होगी कि छह महीने तक भोजन सुरक्षित रहेगा। यह एक बड़ी परियोयना है। अनुमान है कि इसमें लगभग एक हजार लोगों को रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि विकास की गति तीव्र है। गोरखपुर में आज उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है। कई उद्योग यहां स्थापित हो चुके हैं और कई हो रहे हैं। पूरी तस्वीर बदल चुकी है। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास करने पड़ते हैं। जब प्रोडक्ट तैयार हो जाता है तो उसे बेचना भी एक कला होती है। प्रोडेक्ट कितना भी अच्छा है, अगर बाहरी आवरण ठीक नहीं है तो बहुत संघर्ष करना पड़ जाता है।
सीएम योगी कार्यक्रम के दौरान हल्के मुड में नजर आए। उन्होंने गोरखपुर के सांसद व अभिनेता रवि किशन की एक बार फिर चुटकी ली। लोगों से पूछा कि क्या आप इनकी फिल्में देखते हैं? क्या देखना चाहेंगे? कितने लोग फ्री में देखना चाहेंगे? फिल्म में रवि किशन भी पूरी तरह तैयार होकर आते हैं। पूरी डेंटिंग पेंटिंग के साथ आते हैं। ऐसे ही जब पैकेजिंग कर उत्पाद को बाजार में लाया जाता है तो उसकी कीमत बढ़ जाती है।












Click it and Unblock the Notifications