Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विधान परिषद चुनाव यूपी: अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक सहित ये हैं बीजेपी के सात उम्मीदवार

BJP Candidate MLC Election 2024: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदीप , विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया पर दोबारा विश्वास जताया है। इसके अलावा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल और राम तीरथ सिंह को टिकट दिया है।

विधान परिषद के इस चुनाव में विधान सभा के सदस्य वोट देंगे। पांच मई को कुल 13 सीटें रिक्त होंगी, जिनके लिए चुनाव कराया जा रहा है। 13 सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इनमें 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी होंगे। एक सीट अपना दल एस को गठबंधन में दी जाएगी। अपना दल (एस ) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल प्रत्याशी होंगे।

bjp

समाजवादी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री बलराम यादव और पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को विधान परिषद में भेजेगी। इन पर पार्टी में उच्चस्तर पर सहमति बन चुकी है, सिर्फ औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

UP News: पीएम मोदी की रैली से पहले सीएम योगी ने किया ग्राउंड का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
भाजपा के यशवंत, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, अशोक कटारिया, अशोक धवन, बुक्कल नवाब, महेंद्र कुमार सिंह, निर्मला पासवान, मोहसिन रजा, अपना दल (एस ) के आशीष पटेल, बसपा के भीमराव आंबेडकर और सपा के नरेश उत्तम पटेल का कार्यकाल पांच मई को समाप्त हो रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+