UP News: पीएम मोदी की रैली से पहले सीएम योगी ने किया ग्राउंड का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
UP News: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी अब धुआंधार रैली कर रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट राज्यों के बाद पीएम मोदी उत्तर प्रदेश का दौरा करने वाले हैं। 10 मार्च को आजमगढ़ में पीएम मोदी की रैली है।
इस रैली को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने रैली से पहले जमीन पर उतरकर ग्राउंड का निरीक्षण किया। साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

आजमगढ़ समेत यूपी को कई नई परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 10 मार्च को आजमगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। आजमगढ़ समेत यूपी को कई नई परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी मंदूरी एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। आजमगढ़ से 10 हवाई अड्डों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने दिया LPG सिलेंडर पर 100 रुपए छूट का तोहफा, सीएम योगी ने जताया आभार
दक्षिण भारत को मिलेंगे तीन हवाई अड्डे
दक्षिण भारत को भी तीन हवाई अड्डे की सौगात देंगे। इसके लिए आजमगढ़ से ही तीनों एयरपोर्ट का भूमि पूजन करेंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें- Gorakhpur News:CM योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आए फरियादियों की सुनी समस्याएं, दिए यह निर्देश












Click it and Unblock the Notifications