Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर गोरखपुर में विरोध प्रदर्शन

Gorakhour AAP Protest News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार सुबह गोरखपुर में आम आमदी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गोरखपुर पुलिस ने कई आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को ​नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया है।

आप पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब कोई तानाशाही के दम पर सत्ता पाना चाह रहा हो। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर को दर्शाती है। उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में आप पार्टी से सबसे ज्यादा खतरा नजर आ रहा है। हम पूरे प्रदेश में इस कार्रवाई का विरोध करते हैं और इस तरीके की कार्रवाई हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

aap

महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी साजिद साजिश के तहत की गई है। यह लोकतंत्र की हत्या है बीजेपी सरकार आप पार्टी से पूरी तरह डरी हुई है उसका यह कदम उसके दर और हताशा को दिखाता है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही का सूचक है। मोदी सरकार खुलेआम संविधान की धज्जियां उड़ा रही है और बिना किसी सुबूत के राजनीतिक द्वेष वश अपने विरोधी नेताओं को गिराफतार कर रही है। इस देश के सर्वाधिक लोकप्रिय और ईमानदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिराफतारी इसका जीता जागता सबूत है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इसका देशव्यापी विरोध दर्ज करा रहे हैं।

उन्होंने कहां की हम सुबह शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे लेकिन प्रशासन ने हमें अपना विरोध प्रदर्शन भी नहीं करने दिया और हम सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला प्रभारी प्रवीण यादव ने कहा कि आज तक आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता के यहां से एक रुपया भी बरामद नही हो सका, इसके बावजूद आम आदमी पार्टी पर फर्जी घोटालों का आरोप लगाकर नेताओं को जेल में डाला जा रहा ह। यह अन्याय कतई सहन नही किया जाएगा।

प्रान्त उपाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने कहा की दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी लोकतंत्र और संविधान पर हमला है । सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और एजेंसियों को बंधुआ बनाने की ऐसी मिसाल भारत के राजनीतिक इतिहास में दूसरी कोई नही है ।
हरेंद्र यादव ने कहा कि इस गिरफ्तारी के विरोध में भारत की जनता को खड़ा होना होगा और आगामी चुनाव में अपने वोट से इसका जवाब देना होगा।

आज के धरना प्रदर्शन में आशीष कुमार कुशवाहा, शिवशंकर जयसवाल, धनंजय श्रीवास्तव, शैलेन्द्र पांडे, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, फूलबदन यादव, अशोक विश्वकर्मा, गोविन्द कुमार, राजेश राजभर, रमेश शर्मा, अंगद यादव, कुंज बिहारी निषाद, ब्रृजेश्वर द्विवेदी, अमिताभ जायसवाल, विनीत मिश्रा, रितू सागर एवम, डा वाहिद अली सहि तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+