Nagar Nikay Chunav: सीएम सिटी गोरखपुर में मेयर पद के लिए ये प्रत्याशी होंगे आमने- सामने, देखें पूरी लिस्ट
सीएम सिटी गोरखपुर में अलग- अलग पार्टियों के 16 प्रत्याशी मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी करेंगे। सामान्य सीट होने से मुकाबला रोचक होने वाला है।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव मतदान तिथि की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। सभी पार्टी के प्रत्याशी अपनी दावेदारी करने में पीछे नहीं नजर आ रहे हैं। इन लोगों में निकाय चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गोरखपुर नगर निगम सीट पहली बार सामान्य हुई है। सामान्य होने के कारण मुकाबला और रोचक हो गया है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे हैं, लेकिन कौन होगा गोरखपुर नगर निगम का अगला मेयर ये तो यहां की जनता की तय करेगी।
महापौर पद के लिए गोरखपुर में 16 लोगों ने अपनी दावेदारी की है। इसमें भारतीय जनता पार्टी से डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, कांग्रेस से नवीन सिन्हा, समाजवादी पार्टी से काजल निषाद, बहुजन समाज पार्टी से नवल किशोर, आम आदमी पार्टी से रमेश, एआईएमआईएम से मोहम्मद कैश, जनअधिकार पार्टी से अशोक व निर्दलीय उम्मीदवारों में कौशल, जंग भूषण सिंह, नीलम पांडेय, बलराम, रीता पांडेय, वीना, शत्रुघ्न,सत्यव्रत जायसवाल, सीमा शामिल हैं।
भाजपा व कांग्रेस ने जहां कायस्थ मतदाताओं पर अपना दांव खेला है वहीं समाजवादी पार्टी ने निषाद मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की है। कायस्थ मतदाताओं की संख्या नगर निगम में अच्छी- खासी हैं। ऐसे में अगर कायस्थ मतदाता किसी एक प्रत्याशी पर केन्द्रित रहे तो वो निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।समाजवादी पार्टी भी काफी मजबूती से चुनाव लड़ने व जीतने का दावा कर रही है। ऐसे में सभी प्रत्याशी अपने विचार व अपने वादों के साथ जनता से खुद के लिए अपील करते नजर आ रहे है। लेकिन अंतिम फैसला नगर निगम की दस लाख से अधिक जनता को करना है जो अभी तो सारे उम्मीदवारों को अपना मत देने की बात कर रहे हैं लेकिन किसी एक की ही जीत सुनिश्चित करेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications