UP: किसान घर पर ही बेच सकेंगे गेहूं, सरकार ने की यह खास पहल
उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को सुविधा देने के लिए मोबाइल क्रय केंद्र की व्यवस्था की है जो किसानों के घरों तक जाकर गेहूं खरीद करेगी।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को एक और राहत देने की तैयारी में है। गेहूं की फसल कटने के बाद बहुत ऐसे किसान हैं जो जरुरत का गेहूं रखकर शेष बेच देते हैं। सरकार ने ऐसे किसानों के लिए मोबाइल क्रय केंद्र की व्यवस्था की है। जिसमें घर पर ही किसान अपने गेहूं बेच सकेंगे। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति कुुंंतल निर्धारित किया गया है।
डिप्टी आरएओ राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने हेतु खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा मोबाईल क्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों के घर जाकर गेहूँ खरीदा जायेगा। इस व्यवस्था के अनुसार गोरखपुर सम्भाग के जनपदों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर में खाद्य विभाग एवं समस्त क्रय एजेंसियों के अधिकारियों को अपनी संस्था अपने जनपद में अधिक से अधिक किसानों तक पहुँच कर गेहूँ खरीदने हेतु गांवों का क्लस्टर बनाकर मोबाईल क्रय केन्द्रों का गठन किये जाने का निर्देश दिया गया है। इच्छुक किसान नीचे दिये गये नम्बरों पर सम्पर्क कर अपनी सुविधानुसार अपने घर से ही गेहूं विक्रय कर सकते है।
गेहूं विक्रय के लिए इस नंबर पर करें संपर्क
कार्यालय, सम्भागीय खाद्य नियन्त्रक - 0551 3582386, 8004143905
कार्यालय जिला खाद्य विपणन अधिकारी, गोरखपुर - 7839565003, 0551 2230046
कार्यालय जिला खाद्य विपणन अधिकारी, महराजगंज - 7839565010
कार्यालय जिला खाद्य विपणन अधिकारी, देवरिया - 7839565005
कार्यालय जिला खाद्य विपणन अधिकारी, कुषीनगर - 9517456546
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications