Gorakhpur News: गैंग बनाकर करते थे गो-तस्करी, पुलिस ने की यह बड़ी कार्रवाई

Gorakhpur News Uttar Pradesh: गोरखपुर की गीडा पुलिस ने शुक्रवार को गैंग बनाकर गो तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की तहत कार्रवाई की गई है।

Gorakhpur News: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनीं सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं, कहा - ' सभी को मिलेगी राहत '
उक्त गैंग का लीडर सिद्धू उर्फ सीटू उर्फ वाशिद उपरोक्त द्वारा अपने गिरोह के 03 अन्य सदस्यों सलीम पुत्र मकबूल, कमलू व ,इस्तखार शाह उर्फ बांके के साथ मिलकर आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर गो-तस्करी जैसे गम्भीर अपराध कारित करते रहते हैं । गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्यों का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं गो-तस्करी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट तैयार कर गैंग लीडर सिद्धू उर्फ सीटू उर्फ वाशिद व गिरोह के अन्य 03 सदस्यों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

gorakhpur

04.04.2024 को अभियुक्तगण द्वारा गैंग बनाकर एक ट्रक से 30 राशि गोवंश को अवैध तरीके से सहजनवां से कुशीनगर होते हुए बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। जिसके संबंध मे थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

अभियुक्तों का नाम पता व आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में सिद्धू उर्फ सीटू उर्फ वाशिद पुत्र खलील निवासी मोहल्ला बघारा, मुजफ्फरनगर,
सलीम पुत्र कमलू पुत्र हजारी निवासी युवी बंजारनपुरवा महरुमूर्तिहा पूर्व थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती, कमलू पुत्र हजारी निवासी बंजारनपुरवा महरुमूर्तिहा पूर्व थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती और इस्तखार शाह उर्फ बांके पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मियांगज मनियारपुर थाना बन्धुआ कला जनपद सुल्तानपुर शामिल हैं।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+