LIVE Gorakhpur Nikay Chunav Result 2023: गोरखपुर से भाजपा के मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव जीते
UP Gorakhpur Nikay Chunav Result 2023 Live Updates in Hindi: गोरखपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है, जानिए कौन है आगे और कौन चल रहा है पीछे।

Gorakhpur nagar nikay chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के तहत गोरखपुर में मेयर और पार्षद पद की 80 सीटों के लिए आज वोटों की गिनती की जा रही है। । गोरखपुर नगर निगम बनने के बाद से यह पहला अवसर है जब यह सीट सामान्य है। गोरखपुर में भाजपा के मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं, जबकि सपा की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद दूसरे नंबर पर हैं। भाजपा व सपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
लाइव अपडेट-
LIVE Feed
गोरखपुर के वार्ड 73 से निर्दल प्रत्याशी की जीत
गोरखपुर के वार्ड नंबर 73 निर्दल प्रत्याशी सौरभ विश्वकर्मा, वार्ड नंबर 78 भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार त्रिपाठी, वार्ड 43 भाजपा ज्ञानती देवी, वार्ड नंबर 72 भाजपा देवेन्द्र गौड़ और पिंटू, वार्ड नंबर 52 भाजपा मनू जायसवाल, वार्ड नंबर 31 भाजपा निर्मला देवी, वार्ड नंबर 78 से भाजपा प्रत्याशी पवन त्रिपाठी 1245 वोट से जीते हैं।
वहीं वार्ड नंबर 35 जंगल सलीग्राम सरिता यादव निर्दल, वार्ड नंबर 46 भाजपा से आशा श्रीवास्तव, वार्ड नंबर 51 बसपा प्रत्याशी प्रीतम निषाद विजेता रहीं।
गोरखपुर में निर्दलीय प्रत्याशियों को मिला जनता का साथ
गोरखपुर में कुछ सीटों से निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 60 विकासनगर से अजय ओझा बीजेपी, वार्ड नंबर 65 भाजपा आनन्द वर्धन सिंह, वार्ड 61- सपा से शहाब अंसारी, वार्ड नंबर 76 सपा जियाउल इस्लाम, वार्ड नंबर 1 से निर्दल जीते अरविंद सिंह, वार्ड नंबर 71 भाजपा प्रत्याशी शाश्वत अग्रवाल पीयूष, वार्ड 57 सपा से अशोक यादव, वार्ड 29 भाजपा मीरा यादव विजयी रहीं।
गोरखपुर में भाजपा की स्थिति मजबूत
गोरखपुर के वार्ड नंबर 35 सपा से मनोज त्रिपाठी, वार्ड 36 लोहियानगर से बीजेपी के राजेंद्र तिवारी, वार्ड नंबर 9 नकहा से भाजपा प्रत्याशी शशांक सोनकर, आयशा खातून वार्ड 42 नंबर सपा, वार्ड नंबर 39 निर्दल केशी यादव, वार्ड नंबर 54 भाजपा से आंनद कुमार साहनी, वार्ड नंबर 7 महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 2 से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह उर्फ नन्हे विजयी रहे।
गोरखपुर: भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव की बढ़त जारी
गोरखपुर में नगर निगम चुनाव की 14 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने अपनी बढ़त बरकरार रखी हैं। चौदहवें राउंड में उन्हें 93323, सपा की काजल निषाद को 59626, बसपा नवल किशोर को 12886 मत मिले हैं।
सपा प्रत्याशी चंद्रभान ने दर्ज की जीत
गोरखपुर के वार्ड नंबर 23 से शहीद शिव सिंह क्षेत्री समाजवादी पार्टी के चंद्रभान चुनाव जीते। वहीं भाजपा प्रत्याशी वार्ड नंबर 5 बाबा गंभीर नाथ नगर हक़ीकुन निशा, वार्ड नंबर 63 सपा मोहम्मद दिलशाद आलम, वार्ड नंबर 27 भाजपा पवन सिंह विशेन, बाबा राघव दास नगर वार्ड नंबर 2 से भाजपा प्रत्याशी बाला देवी, वार्ड 30 में बसपा से शबीना, वार्ड संख्या 8 से भाजपा की सरोज देवी विजयी हुई हैं।
भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत
गोरखपुर के वार्ड नंबर 66 भाजपा आरती सिंह, वार्ड नंबर 70 भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 3 रानीडीहा खोराबार से निर्दल प्रत्याशी रीता देवी, वार्ड नंबर 68 भाजपा श्रवण पटेल, वार्ड नंबर 6 से जयवंती देवी चुनाव जीत गई है। वहीं वार्ड नंबर 6 खोराबार से भाजपा प्रत्याशी जयवनती देवी चुनाव जीत गई हैं।
गोरखपुर: भाजपा मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश 28416 वोटों से आगे
गोरखपुर नगर निगम चुनाव की आठ राउंड की मतगणना के बाद भाजपा मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव 28416 वोटों से आगे चल रहे हैं। डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव को 73968 मत मिले हैं जबकि सपा प्रत्याशी काजल निषाद को 45552 वोट मिले हैं।
सपा पार्षद प्रत्याशी की जीत
गोरखपुर नगर निगम वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार विजयी हो गए हैं। वार्ड नंबर 50 में भाजपा प्रत्याशी शिवेंद्र मिश्रा, वार्ड नंबर 62 से निर्दल प्रत्याशी समद गुफरान, वार्ड नंबर 43 से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानमती, बेतियाहाता से सपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, वार्ड नंबर 45 सपा से विवेक कुमार मिश्रा को विजय हासिल हुई है।
उत्तर प्रदेश
गोरखपुर में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी की जीत
गोरखपुर वार्ड नंबर 64 में कांग्रेसी प्रत्याशी अजय यादव विजेता बने हैं। वहीं वार्ड नंबर 65 से कृष्ण मोहन पांडे, नगर से भाजपा प्रत्याशी आनंद वर्धन सिंह 11 वोट से जीते हैं। धर्मशाला बाजार से निर्दल प्रत्याशी छठी लाल गुप्ता विजेता बने।
गोरखपुर में भाजपा के मेयर प्रत्याशी आगे
गोरखपुर में पहले राउंड की मतगणना में मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने बढ़त ली है। उन्हें पहले राउंड में कुल 10865 मत मिले हैं जबकि उनकी निकटम प्रतिद्वंदी सपा की काजल निषाद को 6144 मिले हैं।मंगलेश 4721 वोटों से आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश
Gorakhpur nagar nikay chunav 2023: गोरखपुर में जारी है मतगणना
पहले चरण में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक वार्ड एक से 10, 21 से 30, 41 से 50 व 61 से 70 की मतगणना हो रही है। दूसरे चरण में 11 बजे से वार्ड संख्या 11 से 20, 31 से 40, 51 से 60 व 71 से 80 के मतों की गिनती होगी। गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव व सपा प्रत्याशी काजल निषाद के बीच मुकाबला माना जा रहा है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन के समीप स्थित बैडमिंटन हाल, वाणिज्य संकाय में हो रही है मतगणना













Click it and Unblock the Notifications