Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने आयोजित किया खास कार्यक्रम, कलाकारों मोहा मन
Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन,गोरखपुर केन्द्रीय संगठन द्वारा सामुदायिक भवन, डेयरी कालोनी, गोरखपुर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित तथा लोक गायिका शारदा सिन्हा को समर्पित "एक दिन अपने नाम" कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें सैंकड़ों पेंशनर्स एवं उनके परिवार के लोग उपस्थित हुए तथा उन्होंने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें एकल नृत्य,कपुल डान्स,गौतम बुद्ध पर नृत्य नाटिका, लेडीज डान्स, एकल तथा युगल गायन शामिल रहा। कपुल डान्स मेंं पति -पत्नी टी वी मुखर्जी, प्रफुल्ल चटर्जी,भरत शर्मा,अनिल कुमार, शिवदास चक्रवर्ती, अरूण सरखेल,पार्थ चटर्जी भाग लिए।
लेडीज डान्स में इन युगल मे से लेडीज के अलावा एलिषा डे,मृदुला श्रीवास्तव एवं रंजना श्रीवास्तव ने भाग लिया।इसी तरह लेडीज एवं जेन्ट्स डान्स में लगभग इन्हीं कलाकारो ने प्रस्तुति देकर तालिया बटोरी। सृष्टि ग्रुप ,दरभंगा से आए 10 कलाकारो ने महिषासुर मर्दिनी, गौतम बुद्ध, होली, कजरी तथा शारदा सिन्हा के विशिष्ट गीतो पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया जिसको दर्शको ने खूब सराहा।चलत मुसाफिर मोह लियो रे पर हूबहू प्रस्तुति ने दर्शको का मन मोह लिया।

Indian Railway: बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस का बदला मार्ग, निरस्त रहेगी प्रयागराज -भिवानी ट्रेन
एकल अभिनय में सुभाष चौधरी का "घर से निकलते ही" तथा युगल अभिनय मे पार्थ एवं मीता चटर्जी का 'एक अकेला इस शहर मे'तथा 'दो दीवाने शहर मे' के फ्यूजन ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।अन्त मे "शिखर पर जने को मैं तैयार हूं" का केन्द्रीय संगठन के सभी पदाधिकारी का समवेत गायन की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि अपर महाप्रबंधक श्री डी के सिह उपस्थित हुए तथा उन्होंने पेंशनर्स परिवार द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से पेंशनर्स का एकाकीपन दूर होता है तथा उनमे उर्जा का संचार होता है।
श्रोताओ को अध्यक्ष ब्रह्मानन्द सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अमिय रमण, कला निदेशक श्री टी वी मुखर्जी, महासचिव (हित) मुन्नी लाल गुप्ता ने सम्बोधित किया।सहयोग अशोक कुमार सिंह,एस पी निगम का रहा,मंच संचालन सुभाष चौधरी एवं डा.निर्मला चौधरी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने किया।












Click it and Unblock the Notifications