Indian Railway: पूर्वोत्तर रेलवे की इस खास पहल से करोड़ों का बढ़ा राजस्व, जानिए कैसे?

Goprakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में निरन्तर उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहा है। स्क्रैप निस्तारण से रेल राजस्व की प्राप्ति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रेल प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों को नई गति मिली है। स्क्रैप निस्तारण के परिणामस्वरूप रेल परिसर एवं रेल लाइनों के किनारे पड़ी निराकृत सामग्रियों के निस्तारण से यह स्थल स्वच्छ एवं साफ-सुथरे हो रहे हैं। वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में माह फरवरी, 2025 तक 'मिशन ज़ीरो स्क्रैप' के तहत स्क्रैप निस्तारण से रू. 200.33 करोड़ से ज्यादा की आय हुई।

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के तहत रेल परिसरों तथा रेल पटरियों के किनारे पड़े हुये अवांछित एवं निष्प्रयोज्य सामग्री, परित्यक्त इमारतों एवं आवासों की पहचान कर निस्तारण किया गया है, जिससे रेल राजस्व प्राप्त होने के साथ ही रेल परिसर तथा रेल पटरियों को स्वच्छ रखने में भी सफलता मिली है।

indian railway

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं
अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम के साथ यात्रियों को सुरक्षा
प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में, 16 मार्च, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को निगरानी के दौरान गोरखपुर रेलवे
स्टेशन पर 06 वर्ष की एक बच्ची लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त उक्त बच्ची को चाइल्ड
लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 14 मार्च, 2025 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ से प्राप्त
सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-12553 में 21 वर्ष की एक युवती मिली।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+