Indian Railway: गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल
Indian Rilway News: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के उपरान्त यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 02555/02556 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 22 एवं 24 मार्च, 2025 दिन शनिवार एवं सोमवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 23 एवं 25 मार्च, 2025 दिन रविवार एवं मंगलवार को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
02555 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस अनारक्षित विशेष गाड़ी 22 एवं 24 मार्च, 2025 दिन
शनिवार एवं सोमवार को गोरखपुर से 17.10 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 17.48 बजे, बस्ती से 18.14
बजे, गोंडा से 19.45 बजे, सीतापुर जं. से 23.25 बजे, दूसरे दिन बरेली से 02.45 बजे तथा मुरादाबाद से
04.35 बजे तथा गाजियाबाद से 09.22 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 10.00 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway: छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल सहित इन ट्रेनों में जानिए क्या है सीट उपलब्धता?
वापसी यात्रा में, 02556 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 23 एवं 25 मार्च,
2025 दिन रविवार एवं मंगलवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 11.50 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से
12.32 बजे, मुरादाबाद से 15.25 बजे, बरेली से 17.35 बजे, सीतापुर जं. से 20.50 बजे, दूसरे दिन गोंडा से
00.15 बजे, बस्ती से 01.35 बजे तथा खलीलाबाद से 02.02 बजे छूटकर गोरखपुर से 02.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 20 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित
कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications