Fatima Hospital: सर्वाइकल कैंसर को लेकर फातिमा हॉस्पिटल ने किया यह बड़ा काम, की यह खास अपील

Fatima Hospital Gorakhpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पादरी बाजार में स्थित फातिमा अस्पताल में विश्व सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर गुरुवार को खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लिटिल फ्लावर स्कूल, गीडा एवं एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, गोरखपुर की शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस सेमिनार के तहत लोगों को जागरूक करने का काम किया गया।

इस अवसर पर फातिमा अस्पताल के निदेशक फादर डॉ. संतोष सेबास्टियन ने कहा कि, "फातिमा अस्पताल स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और गोरखपुर के शिक्षण संस्थानों के साथ सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करता है। समाज में शिक्षित नागरिक ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। शिक्षण संस्थाओं की भूमिका केवल ज्ञान का प्रसार करना नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। विशेष रूप से समाज की जागरूक शिक्षिकाओं का यह दायित्व है कि वे अपनी छात्राओं को स्त्री स्वास्थ्य और उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दें।

fatima

उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया साथ में उन्होंने आगे कहा कि शिक्षिकाएं अपने विद्यालयों में बालिकाओं को भी इसकी जानकारी दें ताकि सर्वाइकल कैंसर बीमारी को रोका जा सकें।

सेमिनार का नेतृत्व स्त्री रोग एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ.सहना पुन्नेषेट्टी (एम.एस., एम.सी.एच.) ने किया। उन्होंने सभी शिक्षिकाओं को जानकारी देते हुए कहा, "स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) का कैंसर, और एंडोमेट्रियल कैंसर (गर्भाशय का कैंसर) महिलाओं में अधिक सामान्य रूप से पाए जाते हैं। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि महिलाएं इन रोगों के प्रति जागरूक रहें और नियमित जांच एवं स्क्रीनिंग के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की निगरानी करें। यह सेमिनार महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और सर्वाइकल कैंसर से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

डॉ. सहना ने उपस्थित शिक्षिकाओं के जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों का समाधान अत्यंत कुशलता से किया। उन्होंने बताया कि फातिमा अस्पताल में सर्विकल कैंसर की शल्य चिकित्सा उपलब्ध है, जिसे अत्याधुनिक तकनीकों के साथ सफलता पूर्वक किया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन अस्पताल में उपलब्ध है। डॉ. सहना ने जोर देते हुए कहा कि सर्विकल कैंसर, जो एचपीवी वायरस के कारण होता है, को एचपीवी वैक्सीन और समय पर की गई जांच के माध्यम से प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+