DDU University: इस तारीख से हो सकती हैं वार्षिक परीक्षाएं, कुलपति ने दिए यह निर्देश

DDU University Latest News Gorakhpur: कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, निदेशक, समन्वयक, एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स एवं प्रशासनिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई।

*5 अप्रैल से वार्षिक परीक्षा तथा 15 अप्रैल से पीजी/यूजी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ कराए जाने की रूपरेखा पर चर्चा*
बैठक में 5 अप्रैल 2025 से वार्षिक परीक्षा तथा 15 अप्रैल 2025 से यूजी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ कराए जाने की रूपरेखा पर चर्चा हुई। साथ ही, पीएचडी में प्रवेश के लिए मूल विषय के साथ किन एलाइड विषयों को सम्मिलित किया जाए, इस पर विचार-विमर्श कर विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विषयों के एलाइड विषयों को बोर्ड ऑफ स्टडीज से अनुमोदित कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

ddu vc
*शैक्षणिक एवं सामाजिक जागरूकता अभियान*
कुलपति ने कहा कि महामहिम कुलाधिपति के निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। "पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय" कार्यक्रम का आयोजन 7 मार्च को किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र, शिक्षक एवं अन्य कार्मिक एक साथ अपनी पसंद की पुस्तक का पठन करेंगे। जहां संभव हो, पुस्तक पठन सामूहिक आकृति बनाकर किया जाए।

DDU University ने पूरे किए 75 वर्ष, राज्यपाल रहीं मौजूद, हीरक जयंती समारोह की देखें खास तस्वीरें
दूसरा "दहेज मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत प्रतिज्ञा कार्यक्रम" का आयोजन भी 7 मार्च को ही सम्पन्न कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में समस्त विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में दहेज एवं नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई जाएगी।
कार्यक्रमों में प्रतिभागियों के नाम, पते, एवं मोबाइल नंबर सहित पंजीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों को भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+