DDU University: RET 2024 परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक पर करें क्लिक, ये है साक्षात्कार की तारीख
DDU University News Uttar Pradesh: दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने शोध पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट दी है। विश्वविद्यालय ने 29 एवं 30 मार्च को आयोजित शोध पात्रता परीक्षा RET 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 41 विषयों के परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
DDU University: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गोरखपुर विश्वविद्यालय आयोजित करेगा यह खास प्रतियोगिता
इस लिंक पर करें क्लिक
शोध पात्रता परीक्षा का परिणाम आप विश्वविद्यालय की साइट www.dduguadmission.in पर देख सकते है। सभी परीक्षाओं की आंसर की भी जारी कर दी गई है।

इस तारीख को होगा साक्षात्कार इस वर्ष 41 विषयों की कुल 1126 पूर्णकालिक शोध सीटों के लिए कुल 4045 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3408 परीक्षा में शामिल हुए थे । कुल 1823 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार हेतु निर्धारित अर्हता हासिल की है। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 11 अप्रैल से शुरू होंगे जबकि अंशकालिक अभ्यर्थियों एवं प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त करने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications