DDU University: गोरखपुर विश्वविद्यालय की सारी सूचनाएं अब सिंगल क्लिक पर, करना होगा यह काम
Gorakhpur News In Hindi Uttar Pradesh: डीडीयूजीयू से संबंधित कोई भी सूचना अब बस एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इसके लिए वेबसाइट पर "सर्च" का विकल्प प्रदान किया गया है। इसकी सहायता से विश्वविद्यालय वेबसाइट पर कहीं भी उपलब्ध कोई भी सूचना सामने आ जाएगी। विश्वविद्यालय अपनी नई वेबसाइट को लगातार यूजर फ्रैंडली, इंटरैक्टिव एवं अट्रैक्टिव बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन के निर्देश पर यह विकल्प उपलब्ध कराया गया है जिससे वेबसाइट देखने वाले सभी लोगों एवं खासकर विद्यार्थियों को सहूलियत मिल सके। वेबसाइट प्रभारी डॉ. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह सर्च का विकल्प वेबसाइट के मोबाइल साइट पर सबसे ऊपर एवं डेस्कटॉप साइट पर दाहिने कोने में उपलब्ध है।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित बी०फार्मा० प्रथम सेमेस्टर एवं डी०फार्मा प्रथम वर्ष के अर्ह छात्रों हेतु परीक्षाफार्म पूरित करने हेतु पोर्टल दिनांक 08/01/2025 से दिनांक 15/01/2025 तक खोला जा रहा है।
समस्त सम्बन्धित छात्र/छात्राओं से अपेक्षा की जाती है कि वे समयानुसार अपने परीक्षाफार्म को शीघ्र पूरित करें और निर्धारित तिथि के भीतर इसे पूरा करना सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications