DDU University के शिक्षक को भारतीय भू आकृतिक संघ ने दी यह बड़ी जिम्मेदारी, इन कार्यों में आएगी तेजी

DDU University News Gorakhpur: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा में हुए 36वे भारतीय भू आकृतिक वैज्ञानिक संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में भूगोल विभाग, दीनदयाल उपाध्याय, गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर की सहायक आचार्य डॉ श्री प्रकाश सिंह, को-आपटेड सदस्य निर्वाचित हुए।

डॉ सिंह का व्यवहारिक भूआकृति विज्ञान, आकरमितिक विश्लेषण, जलीय भू-आकृति विज्ञान पर विशेषज्ञता हैं। जबकि अध्यक्ष पद पर विद्यासागर विश्वविद्यालय के प्रो. राम कृष्ण मैती तथा महासचिव के पद पर प्रो. ए. आर. सिद्दीकी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज निर्वाचित हुए। अधिवेशन में देश भर के सभी राज्यों से लगभग 300 विद्वानों ने हिस्सा लिया। इस संस्थान भूगोल में शोध कार्यों को गति मिलेगी। भूआकृतिक के भाग नदी, पठार, ग्लेशियर पर काम होगा।

ddu

डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि यह नई जिम्मेदारी मेरे लिए चुनौतीपूर्ण और उत्साहित करने वाली है। इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से करूंगा। इस नई जिम्मेदारी से भूआकृतिक विज्ञान के क्षेत्र में नई विचारधाराओं, नए सिद्धांतों का जन्म होगा। जिससे इस विषय के छात्रों को पढ़ने के कई आयाम मिलेंगे। साथ ही उनके शोध कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।

डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह 15 जून 2023 से दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के भूगोल विभाग में कार्यरत हैं। इससे पहले वह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अपनी सेवा दे चुके हैं।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+