उत्तर प्रदेश में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए निजी अकादमियों का सहयोग करेगी सरकार - योगी आदित्यनाथ

CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में आयोजित दो दिवसीय स्टेट लेवल कुश्ती चैपिंयनशिप के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इसके साथ ही प्रदेश सरकार किस तरह खेल व खिलाड़ियों को लगातार बढ़ावा दे रही है इसके बारे में भी सीएम ने विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाएं खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार इनको बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार निजी अकादमियों को भी सहयोग करेगी। जिससे खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिल सके।
इसके लिए सरकार ने अपनी खेल नीति में परिवर्तन किया है।

cm

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अबतक निजी क्षेत्र की खेल अकादमियों को सरकारी मदद नहीं मिलती थी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने नीति में बदलाव करते हुए उन्हें मदद देने की व्यवस्था बनाई है। कारण, कई खिलाड़ी निजी अकादमियों से प्रशिक्षण प्राप्त कर आगे बढ़े हैं। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में कुश्ती प्रतियोगिता का उदाहरण देते हुए कहा कि गांव के निजी अखाड़ों से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई पहलवान यहां अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। निजी अकादमियों को सरकार का सहयोग मिलने से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए और अवसर मिलेंगे।

Gorakhpur: स्टार रेटिंग फॉर गार्बेज फ्री सिटी के लिए नगर निगम ने की खास पहल, इन बिंदुओं पर रहेगा जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया अभियान, सांसद खेल स्पर्धा और फिट इंडिया मूवमेंट से गांव-गांव खेल और खिलाड़ियों को जो प्रोत्साहन मिला है, उसका परिणाम है कि आज हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। देश में विगत नौ सालों से खेल खिलाड़ियों को व्यापक मंच भी मिला है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में खेल के प्रति रुचि और खेल की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसके तहत हर गांव में खेल के मैदान व ओपन जिम विकसित किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर स्टेडियम और ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+