शिक्षकों को टैबलेट वितरित कर स्मार्ट क्लास को बढ़ावा देंगे सीएम योगी, दिव्यांगो को देंगे यह खास उपहार

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही सीएम स्मार्ट क्लास को बढ़ावा देंगे और दिव्यांगो को खास उपहार देंगे। यह कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा।

बुधवार को सीएम परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को सक्षम व स्मार्ट बनाने के अभियान को गति देंगे। प्री-प्राइमरी शिक्षा के लिए वंडर बाक्स व दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण भी वितरित करेंगे। मंडल स्तरीय यह समारोह बुधवार को सुबह 10:30 बजे से योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा। समारोह में गोरखपुर मंडल के चार जनपदों (गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर) के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए 14360 टेबलेट वितरण का शुभारंभ होगा। इस दौरान मंडल के 64 विकास खंडों में आईसीटी (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब तथा मंडल के 1086 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना का भी मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगे।

cm

इस दौरान सीएम प्री- प्राइमरी शिक्षा के लिए को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को आइटीआइ गांधीनगर द्वारा विकसित वंडर बाक्स का वितरण किया जाएगा। कुल 3780 वंडर बॉक्स वितरित किए जाने हैं। दिव्यांग बच्चों को सुगम्य क्रेन, ब्रेल किट, बीटी हियरिंग एड, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, क्रच, सीपी चेयर आदि का भी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 130 दिव्यांग बच्चों को 190 उपकरण वितरित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+