Gorakhpur News: सीएम योगी ने दिवंगत महानगर अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को दी सांत्वना,यहां भी पहुंचे

CM Yogi Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार पूर्वाह्न भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव के घर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्वर्गीय श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने ढांढस भी बंधाया।

मंगलवार सुबह वाराणसी से गोरखपुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहे देवेश श्रीवास्तव के घर पहुंचे। देवेश श्रीवास्तव का 11 जून को हृदयाघात से निधन हो गया था। दुर्गाबाड़ी रोड स्थित आवास पर जाकर सीएम योगी ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने देवेश श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी और आश्वस्त किया कि वह हमेशा परिवार के साथ खड़े हैं।

cm yogi

*गुड्डू सिंह को भी दी श्रद्धांजलि*

देवेश श्रीवास्तव के घर से निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेल रोड स्थित जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के घर पहुंचे। गुड्डू सिंह का भी विगत दिनों निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यहां भी उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की और इस दुखमय समय में ढांढस बंधाया। इस दौरान दोनों स्थानों पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह आदि भी मौजूद रहे।

cm yogi

रेलकर्मी अजय सिंह का सीएम योगी ने जाना कुशलक्षेम*

ग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रेलकर्मी अजय कुमार सिंह के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अजय कुमार सिंह रेल सेवा में आने से पहले भाजयुमो के पदाधिकारी थे। गोरक्षपीठ के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले अजय सिंह कैंसर से पीड़ित थे और इलाज के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

cm yogi

मुख्यमंत्री ने गंगा नगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना। उनसे और उनके परिजनों से आत्मीयतापूर्ण संवाद किया। अजय सिंह ने इलाज के दौरान आत्मीय संबल देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+