UP: लड्डू गोपाल को पालने में बैठाकर सीएम योगी ने झुलाया झूला, इस खास अंंदाज में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
CM Yogi News Shri Krishna Janmashtami: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इसके लिए वह गुरुवार रात गोरखपुर पहुंच चुके थे। गोरखनाथ मंदिर में उत्सव का माहौल रहा। मुख्यमंत्री ने बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर श्रीनाथ जी के मंदिर के गर्भगृह में जन्माष्टमी की परंपरागत पूजा की और मध्य रात्रि को भगवान श्रीकृष्ण का प्रतीकात्मक जन्म कराया। फिर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आरती की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाल कृष्ण को झूला-झुलाया। इस दौरान सोहर व मंगलगीतों से पूरा वातावरण गूंज रहा था। सांसद रवि किशन ने गीत गाकर वातावरण को और सुंदर बनाने का कार्य किया।
सीएम योगी ने की विशेष पूजा
सीएम योगी गुरुवार रात 11:30 बजे अपने आवास से निकले और सीधे श्रीनाथ जी के मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री सीधे गर्भगृह में गए। उनके पहुंचने के बाद गर्भगृह का कपाट बंद हो गया। मंदिर के मुख्य पुरोहित ने अपने वेदपाठी सहयोगियों के साथ पूजा-अर्चना शुरू की। ठीक 12 बजे पूरे विधि-विधान से गोरक्षपीठाधीश्वर ने कन्हैया का जन्म कराया।

गोद में लेकर कान्हा को बाहर आए सीएम जन्म के बाद गर्भगृह का कपाट खुला और पीठाधीश्वर अपनी गोद में बाल कन्हैया को लेकर निकले। फिर तो पूरा परिसर जय कन्हैया लाल की, मदन गोपाल की के जयकारे से गूंज उठा। उधर जन्म के बाद से लोक गायक राकेश श्रीवास्तव व सांसद रवि किशन के सोहर गायन से माहौल पूरी तरह से मांगलिक रहा।

Recommended Video
बच्चों को किया दुलार
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पर गोरखनाथ मंदिर में भजन कीर्तन के बीच श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राधा और कृष्ण बने बच्चों को खूब दूलारा और उनसे हंसी ठिठोली भी की। अपने हाथों से लड्डू खिलाया। खिलौने और चॉकलेट गिफ्ट दिए।












Click it and Unblock the Notifications