डेयरी सेक्टर से बढ़ेगी किसानों व पशुपालकों की आमदनी, रोजगार का होगा सृजन- योगी आदित्यनाथ
CM Yogi Adityanath News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के गीडा में 114 करोड़ की लागत से बने ज्ञान डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सीएम ने पूरे पूर्वांचल को इससे होने वाले फायदेे भी बताए। सीएम ने सभी को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दी। इस प्लांट में हर दिन पांच लाख लीटर दूध की खपत होगी।
किसानों व पशुपालकों की बढ़ेगी आमदनी इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि ज्ञान डेयरी लगने से सिर्फ गोरखपुर ही नहीं पूरे पूर्वांचल के लोगों को राहत मिलेगी। इस डेयरी में प्रतिदिन 5 लाख लीटर दूध की खपत होगी। जिससे किसानों व पशुपालकों का दूध लिया जाएगा। इससे बड़ी मात्रा में किसानों व पशुपालकों को अपनी दूध खपत करने की जगह मिलेगी जिससे उनकी आमदनी बढ़ेग।

बढ़ेगा रोजगार सीएम योगी ने कहा कि इस प्लांट से एक तरफ जहां तीन सौ से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा वहीं 15 सौ से अधिक लोग इसकी व्यवस्था से जुड़ेगे। इतना ही नहीं लाखों परिवार इस व्यवसाय से अप्रत्यक्ष रुप से जुड़ेंगे।
गीडा में निवेश की बौछार सीएम योगी ने कहा कि गीडा में वर्तमान समय में औद्योगिक गतिविधियों का तेजी से विकास हो रहा है। लगातार बड़ी कंपनियां अपने प्लांट यहां स्थापित कर रही हैं। चाहे वह सरिया बनाने का प्लांट हो यहा पेप्सिको का । लगातार यहां प्लांट लगाए जा रहे हैं। जो प्रदेश की औद्योगिक विकास को गति प्रदान कर रहा है।
6 वर्ष पहले खराब थे हालात सीएम योगी ने कहा कि 6 वर्ष पहले यह स्थान बंजर था। यहां कोई आता नहीं था। लोग निवेश करने से डरते थे। निवेशकों का अपहरण हो जाता था। इन छह सालों में यहां रोजगार व निवेश के अवसर बनें हैं। आज देश ही नहीं विदेशी कंपनियां भी यहां अपने प्लांट लगा रही हैं। पूरे प्रदेश में निवेशकों के लिए साकारात्मक माहौल बना है।












Click it and Unblock the Notifications