CM Yogi ने गोरखपुरवासियों को दी 19 हेल्थ एटीएम की सौगात, बोले- 'स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बना रही टेक्नालॉजी'

CM Yogi News Gorakhpur Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुरवासियों को 19 हेल्थ एटीएम की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में टेक्नालॉजी की बढ़ती भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया था। यह हेल्थ एटीएम गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए थे।सीएमओ डॉक्टर आशुतोष दुबे की देखरेख में पूरा कार्यक्रम संचालित हुआ।

सीएम ने हेल्थ एटीएम का किया निरीक्षण सीएम योगी ने सर्वप्रथम हेल्थ एटीएम मशीनों का लोकापर्ण किया। इसके बाद सीएम ने मशीनों का निरीक्षण किया एंव इसके बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही सीएम ने यहां लगे गांधी के पुराने सिक्कों, प्रभु श्रीराम के डाक टिकट की लगी प्रदर्शनी का अवलोन किया।

cm yogi

कार्यक्रम को किया संबोधित इसके पश्चात सीएम योगी ने रेडक्रास सोसाइटी दवारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुए हैं। इसे और बेहतरीन बनाने के लिए और संभावनाएं हैं और टेक्नोलॉजी इसमें बेहतरीन माध्यम बन रही है। टेक्नोलॉजी से जुड़कर यूपी का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र और सुदृढ़ हो रहा है।

Recommended Video

    CM Yogi ने गोरखपुरवासियों को दी 19 हेल्थ एटीएम की सौगात

    हेल्थ एटीएम से 62 प्रकार की होगी जांच सीएम योगी ने कहा कि टेक्नालॉजी की इसी कड़ी में हेल्थ एटीएम है। इस एटीएम से 62 प्रकार की जांचें की जाएंगी। स्वास्थ्य सेवाओं में टेक्नालॉजी के उपयोग का बेहतर उदाहरण है यह हेल्थ एटीएम।

    टेली कंसल्टेशन से दूर बैठे मरीज का भी हो रहा इलाज मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ एटीएम और टेली कंसल्टेशन जैसी टेक्नोलॉजी से सुदूर क्षेत्र में बैठा व्यक्ति भी देश-दुनिया के प्रख्यात अस्पतालों या डॉक्टरों से जुड़कर, अपनी जांच रिपोर्ट भेजकर परामर्श ले सकता है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से गोद लिए गए 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली एवं 500 बालिकाओं को हाइजीन किट वितरण का भी शुभारंभ किया गया। सीएम के अपने पांच टीबी रोगियों को पोषण पोटली और पांच बालिकाओं को हाइजीन किट तथा दो लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का प्रमाण पत्र वितरित किया।

    प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज शुरु करने की है व्यवस्था

    राजधानी लखनऊ स्थित केजीएमयू, एसजीपीजीआई और आरएमएल अस्पतालों को इसमें लगाया गया जो पीएचसी से लेकर जिला अस्पतालों तक समस्या का समाधान करती रहीं। सरकार के प्रयास से सभी 75 जिलों में आसीईयू सेवा शुरू हो गई। आज बीआरडी मेडिकल कॉलेज तो अच्छा हुआ ही है, गोरखपुर को एम्स भी मिल चुका है। देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बहराइच में मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं। कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा व बलरामपुर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। डबल इंजन की सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है।

    विकसित भारत के संकल्प के साथ दी नववर्ष की बधाई मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को नववर्ष 2024 की बधाई देने के साथ आह्वान किया कि सभी लोग स्वच्छता, सुरक्षा और प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप देश को विकसित बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लेकर नववर्ष मनाएं।

    सांसद रविकिशन के साथ की ठिठोली मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान सांसद रविकिशन के साथ ठिठोली भी की। रविवार देर शाम सांसद की तरफ से रामगढ़ताल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि वहां रविकिशन जी ने भोजन की भी व्यवस्था की है। सीएम के इस परिहास पर सांसद रविकिशन हाथ जोड़कर खड़े हो गए और बोल पड़े, महराज जी भोजन की व्यवस्था नहीं है। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के साथ मुख्यमंत्री भी हंसने लगे और यह कहकर माहौल को और मुस्कुराहट से भर दिया, 'अच्छा सिर्फ भजन कराएंगे, भोजन नहीं कराएंगे।

    इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, सीएमओ डॉक्टर आशुतोष कुमार दुबे, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के स्टेट ब्रांच के वाइस चेयरमैन अखिलेन्द्र शाही, गोरखपुर ब्रांच के चेयरमैन शिवेंद्र विक्रम सिंह, सेक्रेटरी अजय प्रताप सिंह, डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी, पुनीत जैन, नागेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, भानु प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विशाल आदि मौजूद रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+