पक्का मकान बनाने का सपना भाजपा सरकार कर रही पूरी- योगी आदित्यनाथ

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 8450 लाभार्थियों को 51 करोड़ रुपये की धनराशि दी। उन्होंने 250 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की दर से प्रथम किश्त (कुल 1.25 करोड़), 2200 लाभार्थियों को 1.50 लाख रुपये की दर से दूसरी किश्त (कुल 33 करोड़) और 3350 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की दर से तीसरी किश्त (कुल 16.75 करोड़) की धनराशि सिंगल क्लिक से लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत की नई पहचान बनी है। प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। गरीबों की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है। पहले जहां किसी भी गरीब के लिए आवास बनाना सपने जैसा था, वहीं आज सरकार हर किसी को आवास उपलब्ध करा रही है।

cm

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने हर गरीब के लिए पक्का मकान सुनिश्चित किया है। जिसके पास छत नहीं थी आज सरकार उसके लिए छत की व्यवस्था कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत गोरखपुर में 43600 आवास स्वीकृत हैं। इसमें से 35500 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इसमें 8400 आवास चार माह पूर्व ही स्वीकृत हुए हैं। इन सभी को प्रथम किश्त जारी कर दी गई है और निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जुलाई माह में जिले में 5522 आवास और स्वीकृत किए गए हैं।

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक सही दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। यहां की कानून व्यवस्था मजबूत हुुई है। महिलाओं को सुुरक्षा दी जा रही है। गरीबों के लिए कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+