गोरखपुर: CM योगी ने वनटांगियों के साथ मनाई दिवाली, 80 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से दिवाली मनाने गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने लगातार 14वीं बार वनटांगिया ग्राम जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनटांगियों के साथ दिवाली मनाई। मुख्यमंत्री योगी ने वनटांगियों को दिवाली का उपहार देने के साथ ही गोरखपुर जिले की कई ग्राम पंचायतों के लिए करीब 80 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी। इस बार मुख्यमंत्री के साथ दिवाली मनाने के लिए कई गांवों के वनटांगियों के साथ राजधानी गांव के मुसहरों को भी आमंत्रित किया गया था।

UP CM Yogi adityanath celebrates diwali with vantangiyas in gorakhpur

सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिवाली जैसी दिव्यता और भव्यता हमें नई-नई ऊंचाईयों पर पहुंचाएगी। सत्य, न्याय और धर्म के रास्ते पर चलकर ही परिवर्तन संभव है। भगवान श्रीराम 14 वर्ष बाद वनवास खत्म कर लौटे थे तब से पूरा देश उत्सव मना रहा है। आजादी के बाद वनटांगियों को न्याय नहीं मिला था। 2017 में राजस्व ग्राम का दर्जा मिला ही साथ ही सम्मान से जीवन जीने के लिए शासन से मदद भी मिली।

सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''आज दीपावली के पावन अवसर पर जनपद गोरखपुर के वनटांगिया गांव में ₹80 करोड़ की 288 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट भी वितरित की। 'सबका साथ-सबका विकास' के ध्येय के साथ भाजपा की डबल इंजन की सरकार सतत क्रियाशील है।'' सीएम ने कहा कि आज वनटांगिया समुदाय लोकतांत्रिक व्यवस्था द्वारा प्रदत्त सभी अधिकारों व सुविधाओं से पूरी गरिमा के साथ लाभान्वित हो रहा है। यही 'अंत्योदय' है। सदैव की भांति आज भी दीपावली के अवसर पर गोरखपुर में वनटांगिया समुदाय के मध्य पहुंचकर आत्मिक संतोष की अनुभूति हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+