CM Yogi Birthday Special: ये दस खास बातें जो सीएम योगी को औरों से करती हैं अलग

सीएम योगी की आज देश ही नहीं दुनिया में खास पहचान है। आज वह 51साल के हो गये हैं। अब तक के सफर में ऐसी क्या चीजें रहीं जो उन्हें बुलंदियों तक ले गयी जानते हैं।

cm

CM Yogi Adityanath Birthday: आज जन्मदिन है उत्तराखंड के के पौढ़ी गढ़वाल के छोटे से गांव पंचूर में जन्मे अजय सिंह बिष्ट की। शायद आप अजय सिंह बिष्ट से बहुत परिचित न हो लेकिन आगे चलकर यही अजय सिंह बिष्ट गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर बनते हैं। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के एक नहीं बल्कि दो बार मुखिया बनते हैं। यह अजय सिंह बिष्ट कोई और नहीं बल्कि आपके लोकप्रिय नेता योगी आदित्यनाथ हैं। कैसे एक छोटे से गांव का बेटा गोरक्षपीठ का उत्तराधिकारी बनता है। सबसे कम उम्र का सांसद बनता है और लगातार बुलंदियों की ओर बढ़ते हुए देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश का दो बार मुखिया बनता है। आज योगी आदित्यनाथ 51 साल के हो गए हैं। इन वर्षों का सफर भी काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। लेकिन कुछ ऐसी बात जरुर रही होगी जिसने योगी आदित्यनाथ को कभी पीछे मुड़कर नहीं देखने दिया। आज कुछ इनकी महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा करते हैं जो इन्हे औरों से अलग बनाती हैं।

cm

अनुशासन
सीएम योगी आदित्यनाथ बचपन से ही अनुशासन प्रिय रहे। वह अनुशासन को जीवन का आधार मानते हैं। छात्र जीवन में भी वह बेहद अनुशासित थे। यही अनुशासन उनके पीठाधीश्वर बनने के बाद कायम रहा और आज सीएम बनने के बाद भी है।

संयम
सीएम योगी का जीवन बेहद संयमित है। उनकी पूरी दिनचर्या पर नजर डाले तो एक जीवन पद्धति में एक क्रम देखने को मिलेगा। समय से सोना, ब्रम्हमुहूर्त में उठना, पूजा- पाठ ये उनकी जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। उनका मानना है कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए संयम बेहद जरुरी है।


दृढ़ इच्छा शक्ति
सीएम योगी अपने उद्बोधनों में कई बार इस शब्द का प्रयोग कर चुकेंं हैं। वह मानते हैं कि किसी के लिए भी जीवन में सबसे पहले एक लक्ष्य का निर्धारण होना चाहिए। जीवन के जो भी लक्ष्य हो उन पर अगर नियोजित ढ़ग से दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कार्य किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। सीएम योगी ने कई ऐसे कार्य किए हैं जो उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति को दर्शाती है।

cm


जुनून
सीएम योगी अपने कार्यो और उद्देश्यों को लेकर चिंतनशील रहते हैं। देश व समाज हित में उन्हें जो उचित लगता है उस कार्य को वह जब तक पूरा नहीं कर लेते हैं तब तक प्रयत्नशील रहते हैं। उनके अंदर उसके प्रति जुनून बना रहता है।

समर्पण
सीएम योगी की एक बात जो उनमें अक्सर देखने को मिलती है और वह है अपने कार्यों , जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहने का भाव। गरीबों की सेवा व जनकल्याण को अपने जीवन का उद्देश्य मामने वाले सीएम सदैव अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते हैं।

विश्वास
सीएम योगी की सनातन धर्म में गहरी आस्था है। वह नाथ संप्रदाय के विश्व प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं। उनकी धर्म और पीठ में गहरी आस्था देखने को मिलती है। अपने अराध्य के प्रति उनका अटूट विश्वास भी झलकता है।

cm

निरन्तरता
सीएम योगी निरन्तरता को सबसे जरुरी मानते हैं। लक्ष्य में असफल होने के बाद भी यदि निरन्तरता है तो जीवन में व्यक्ति अवश्य सफल होगा।

मेहनत
सीएम योगी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसमें सबसे बड़ी भूमिका उनके कठोर परिश्रम की है। सीएम की दिनचर्या बहुत व्यस्त रहती है। मुख्यमंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी के साथ ही वह बेहतर ढ़ग से पीठाधीश्वर की के कर्तव्याें का निर्वहन करते हैं। इन सब कार्यों में तालमेल बैठाने के लिए सीएम योगी को काफी मेहनत करनी पड़ती है ।

Recommended Video

      Yogi Adityanath Birthday: जन्मदिन पर CM Yogi ने Goraknath Temple में की पूजा |वनइंडिया हिंदी #shorts
      cm

      सेवा की भावना
      सीएम योगी की सेवा भावना जगजाहिर है। वह जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य मानते हैं। गोरखपुर प्रवास के दौरान वह कार्यक्रम की लाख व्यस्तताओं में हो पर जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनना नहीं भूलते। उनकी समस्याओं के निदान को प्राथमिकता देते हैं।

      न्याय प्रिय
      सीएम योगी न्याय प्रिय हैं। वह किसी के साथ अन्याय न हो इसका विशेष ध्यान रखते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+