B.Ed Exam: सयुंक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 1 जून को, गोरखपुर मंडल के 107 केंद्रों पर इतने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

UP B.Ed Entrance Examination 2025 DDU University Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2025 के व्यवस्थित और शुचितापूर्ण आयोजन की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में है। गोरखपुर मंडल के तीन जिलों गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में बनाये गये 107 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 49111 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होगें। गोरखपुर जनपद के 57 केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि की तैयारी बैठक शुक्रवार 30 मई को एनेक्सी भवन सभागार में आहूत की गयी थी।

आयोजक विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि प्रो0 अचला पाण्डेय ने बताया कि गोरखपुर के 57 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 26040 अभ्यर्थी, कुशीनगर के 23 परीक्षा केन्द्रों पर 11181 अभ्यर्थी तथा देवरिया के 27 परीक्षा केन्द्रों पर 11890 अभ्यर्थी शामिल होगें। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिये सभी परीक्षा केन्द्रों के सभी कमरों की वेबकास्टिंग के प्रबंध किये गये है जिसकी निगरानी आयोजक विश्वविद्यालय बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा अनवरत की जायेगी। उपजिलाधिकारी श्री राज कुमार ने बताया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिये जिला प्रशासन ने सभी जरूरी प्रबंध किये गये हैं। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये शुक्रवार को एनेक्सी भवन सभागार में अपराह्न 04ः00 बजे से जिले के सभी केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की एक बैठक बुलायी गयी थी जिसमें जिला प्रशासन के अलावा आयोजक विश्वविद्यालय बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। आज देवरिया एवं कुशीनगर उपनोडल केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों एवं प्रशासन के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई तथा तैयारियों एवं सम्पूर्ण व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया।

DDU UNIVERSITY

प्रवेश परीक्षा के नोडल समन्वयक प्रो0 मनोज कुमार तिवारी ने बताया सभी अभ्यर्थी अविलंब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें तथा उस पर अंकित सभी निर्देशों का भली भाँति अध्ययन कर लें। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक संपन्न होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। समीक्षा बैठक के दौरान मंच पर डी0आइ0ओ0एस0 डॉ0 अमरकान्त सिंह, उप कुलसचिव श्री रवि कुमार निषाद, डी0एस0पी0 दीपांशी राठौर, उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ0 अश्विनी कुमार मिश्रा, एवं डॉ0 शैलेन्द्र त्रिपाठी जी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ0 प्रकाश प्रियदर्शी ने किया।परीक्षा के दिन अभ्यर्थी ध्यान रखें।

ऽ प्रवेश पत्र की दो प्रतियाँ तथा दो फोटोग्रॉफ जरूर लायें। ये फोटो वही हो जैसी प्रवेश पत्र में मुद्रित है।
ऽ अपना एक फोटो युक्त परिचय पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट) जरूर लायें।
ऽ प्रत्येक स्थिति में अपने केन्द्र पर परीक्षा से एक घंटे पहले जरूर पहुँच जाये।
ऽ काला बाल प्वाइंट पेन लायें।
ऽ दिव्यांग (नेत्रहीन) अभ्यर्थी जिन्हें लेखन-सहायक चाहिये, वे एक दिन पूर्व केन्द्राध्यक्ष से जरूर सम्पर्क करें।
ऽ कैलकुलेटर, मोबाइल फोन सहित कोई इलेक्टॉनिक उपकरण किसी भी दशा में अपने साथ न लायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+