आईसीयू में चल रहा बेटे का इलाज, पैसे लेकर मेडिकल कॉलेज आ रहा था पिता, ऐसे हुई मौत

गोरखपुर के खजनी क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से चाचा- भतीजा दोनों की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।गोरखपुर के बांसगांव के रहने वाले दो लोगों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी है। दोनों

bike

Gorakhpur News: गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खजनी क्षेत्र के छताई के पास गुरुवार रात ट्रक की चपेट में आने से चाचा- भतीजा की मौत हो गयी। दोनों पैसे लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के हरनही चौकी अंतर्गत बहुरीपार के रहने वाले रामदीन का तेरह माह का बच्चा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है। रामदीन की पत्नी ने बताया कि इसी बच्चे के इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी। जिसे लेकर पति रामदीन अपने भतीजे के साथ मेडिकल कॉलेज आ रहे थे। अभी छताई के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौद दिया। दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है। इस घटना शरीर के चिथड़े हो गए थे। शव सड़क पर चिपक गया था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।रामदीन अपने परिवार के लिए एक स्तम्भ के समान था। उसका एक तेरह माह का बेटा जिसका इलाज चल रहा है अब उसके लिए भी एक बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Recommended Video

    गोरखपुर: 5 सितारा होटल जैसा होगा गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन तैयारी हुई शुरू: जीएम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+