Gorakhpur News: खाना खाने जा रहे थे दो दोस्त, रास्ते में ऐसे आ गयी मौत
Gorakhpur News: गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में रविवार रात बाइक से खाना खाने जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। दोनों युवक ठेकेदार के साथ रहकर कार्य करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एंव परिजनों को सूचना दी।
गुलरिहा क्षेत्र के भटहट के रहने वाले प्रदुमन कुमार (18) पुत्र गोविंद और निहाल (21) पुत्र कृष्ण मोहन गीडा थाना क्षेत्र के बरवार के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। दोनों दोस्त थे और एक ठेकेदार के साथ कार्य करते थे। रविवार रात दानों दोस्तों ने बाहर खाना खाने की सोची। उन्होंने नौसढ़ जाकर खाना खाने की योजना बनाई। वहां से थोड़ी दूरी पर होने पर उन्होंने किसी परिचित की बाइक ले ली। अभी वह बरहुआं के पास ही पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में लगे बिजली के खंभे से टकरा गयी। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गीडा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकराने से दोनों की मौत हुई है। तेज रफ्तार होने के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड दिया।












Click it and Unblock the Notifications