Gorakhpur News: सीएम योगी के गोरक्षपीठ में कारतूस के साथ प्रवेश कर रहे दो गिरफ्तार

Gorakhpur News: विश्व प्रसिद्ध गोरक्षपीठ में लगातार अराजकतत्वों के आने का क्रम बना हुआ है। बुधवार को झारखंड से आए दो लोगों को कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस गहन छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड के रहने वाले दो लोग गोरखपुर अपने रिश्तेदार के घर आए हुए हैं। उनके पास से मंदिर में प्रवेश के दौरान 315 बोर का कारतूस बरामद किया गया। शुरुआती जांच में इन्होंने मंदिर घूमने की बात कही है।

इन आरोपियों को हिरासत में लेकर इनका आपराधिक इतिहास जानने का पुलिस प्रयास कर रही है। उनके पास लाइसेंसी रायफल है या नहीं, इसकी भी जनकारी ली जा रही है। आपको बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में इस तरह के मामले पूर्व में भी देखने को मिले हैं।

gorakhnath

कुछ दिन पूर्व ही युवकों द्वारा मंदिर के पास ड्रोन कैमरा उड़ाया जा रहा था। सीएम योगी की मौजूदगी देख सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सतर्क हो गयी और ड्रोन उड़ा रहे युवकों को पकड़ लिया गया। इसके बाद से प्रशासन ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसके आस- पास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। अब बिना अनुमति के यहां ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+