Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोरखपुर: सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

आज सावन का अंतिम सोमवार को है।सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हैं।मंदिरों पर उत्सव का माहौल है। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर मत्था टेका और मंगल कामना की।

गोरखपुर,8अगस्त: आज सावन का अंतिम सोमवार को है।सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हैं।मंदिरों पर उत्सव का माहौल है। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर मत्था टेका और मंगल कामना की। हर-हर महादेव का जयघोष गूंज रहा था। जलाभिषेक के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने रुद्राभिषेक कराया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि गूंज रही थी।

sawan

गोरखपुर के महादेव झारखंडी मंदिरए मुक्तेश्वरनाथ मंदिर मानसरोवर मंदिर,गोरखनाथ सहित लगभग सभी शिव मंदिरों पर श्रद्धालु भोर से ही पहुंचने लगे थे। लोग अपनी बारी की प्रतिक्षा में लगे थे।इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र,भांग,धतूर,मदार,गंगाजल सहित कई सामग्रियाें से पूजा अर्चना कर भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया। 'हर हर महादेव' के जयघोष से वातारण गूंज रहा था।

सोमवार के मद्देनजर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त किया था। स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैयार थे। श्रद्धालुओं को क्रमबद्ध ढंग से दर्शन-पूजन करा रहे थे। इस दौरान शिव मंदिरों में जयघोष गूंज रहा था। एक तरफ जलाभिषेक व दर्शन-पूजन हुआ तो दूसरी तरफ मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक का सिलसिला अभी चल रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+