UP: गोरखपुर कमरे में सो रहा था तीन साल का मासूम, सुबह आंख खुली तो पहुंच गया बिहार, यह है पूरा मामला

Gorakhpur News: गोरखपुर में बच्चा चोरी करने का गिरोह सक्रिय है। शाहपुर थानाक्षेत्र के सैनिक कुंज बिहार में माता- पिता के साथ घर में सो रहे तीन साल के मासूम का दो लोगों ने अपहरण कर लिया। वह उसे बिहार ले गये। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मासूम को बिहार के पश्चिमी चंपारण से बरामद कर लिया है। इसके साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के सैनिक कुंज में किराए पर रह रही पीलीभीत की महिला के साथ 24 जून को अपने तीन साल के मासूम व पति के साथ सोयी थी। कमरे का दरवाजा खुला था। इसी बीच देर रात एक महिला व पुुुरुष ने घर में घुसकर बच्चे को चुरा लिया।सुबह नींद खुली तो परिजन हैरान रह गये। बेटा घर में नहीं था। कई जगह तलाश करने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

gorakhpur

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे व सर्विलांस की मदद से बच्चे को गुरुवार की शाम पश्चिम चंपारण (बिहार) जिले से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अरोपी पुरुष को भी गिरफ्तार कर लिया। महिला साथी की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने इनके बच्चा चोरी गिरोह से जुड़े होने की आशंका व्यक्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+