Gold Smuggling: डीआरआई टीम ने गोरखपुर में बरामद किया करोड़ों का अवैध सोना, तीन गिरफ्तार

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में डीआरई यानी डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने पांच किलो अवैध सोना और अस्सी लाख नगदी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोरखपुर और लखनऊ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

रेवेन्यू इंटेलीजेंस टीम को यह सूचना मिली थी कि मुंबई की एक बड़ी फर्म की ओर से लखनऊ के एक व्यापारी के पास अवैध सोना पहुंचाया जाता है। यहां से कैरियर के सहारे धंधेबाज, सोने की आपूर्ति अयोध्या, फैजाबाद, बस्ती और संतकबीरनगर में दुकानदारों को कर देते हैं। इसी इनपुट पर एजेंसी की टीम ने लखनऊ और अयोध्या में अपने मुखबिरों के नेटवर्क को तैयार कर रखा था।

gorakhpur

इसी बीच बुधवार को सूचना मिली कि लखनऊ से अवैध सोने की खेप लेकर तीन लोग गोरखपुर आ रहे हैं। लखनऊ से निकलते ही रास्ते में डीआरआई की टीम ने एक चारपहिया गाड़ी को रोका और तलाशी ली तो नकदी और अवैध सोने की खेप मिल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+