Gorakhpur News: अधीक्षण अभियंता के साथ दुर्व्यवहार मामले में तीन कर्मचारियों की सेवा शून्य
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बिजली विभाग के तीन कर्मचारियों को अधीक्षण अभियंता के साथ दुर्व्यवहार करना भारी पड़ा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर इन तीन कर्मचारियों की सेवा शून्य कर दी गयी है।
जानकारी के मुताबिक, एक सितंबर,222 को पंचायत संगठन और अधीक्षण अभियंता के बीच तकनीकी कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर बैठक चल रही थी। संगठन के पदाधियों ने तबादले के लिए दबाव बनाना शुरु कर दिया। इस पर अभीक्षण अभियंता ने उसने कहा कि इसके लिए सीएम का अनुमोदन आवश्यक है। इतना सुन कर्मचारी भड़क गए और कक्ष के बाहर नारेबाजी शुरु कर दी। इसी बीच हाथापाई भी शुरु हो गयी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन चेयरमैन ने इस पूरे मामले की जांच कराई। इसमें तीन कर्मचारियों अरुण गुप्ता,दयानंद और अशोक कुशवाहा दोषी पाए गए। इसके बाद चेयरमैन ने इनकी सेवा शून्य करते हुए मूल वेतन पर पदावनति देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य अभियंता आशू कालिया ने बताया कि अधीक्षण अभियंता से दुर्व्यवहार मामले में चेयरमैन ने तीन कर्मचारियों के विरुद्ध पदावनति की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications