सीएम फेलोशिप योजना के तहत गोरखपुर-बस्ती मंडल इन ब्लॉकों में तैनात होंगे शोधार्थी
ब्लॉकों में विकास की रफ्तार को और गति देने के लिए योगी सरकार सीएम फेलोशिप योजना शुरु करने जा रही है।इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक पर एक शोधार्थी नियुक्त किया जाएगा।जो सरकार की योजनओं का जमीनी स्तर पर हकीकत जानेगा।
गोरखपुर,12अगस्त: ब्लॉकों में विकास की रफ्तार को और गति देने के लिए योगी सरकार सीएम फेलोशिप योजना शुरु करने जा रही है।इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक पर एक शोधार्थी नियुक्त किया जाएगा।जो सरकार की योजनओं का जमीनी स्तर पर हकीकत जानेगा। इसके साथ ही उस ब्लॉक में और क्या सुधार किए जाए यह भी सुझाव देगा। सर्वप्रथम प्रदेश के सौ ब्लाॅकों में इसकी शुरुआत की जाएगी,जिसमें गोरखपुर-बस्ती मंडल के 18 ब्लाॅक शामिल हैं।

गोरखपुर-बस्ती मंडल के इन ब्लॉकों में होगी तैनाती
सीएम फेलोशिप योजना के लिए गोरखपुर-बस्ती मंडल के 18 ब्लॉकों का चयन किया गया है।जिनमें
महराजगंज के 6 (मिठौरा, महराजगंज सदर, नौतनवां, निचलौल, पनियरा परतावल), बस्ती के 4 हर्रैया, कुदरहा, सलटौआ गोपालपुर, विक्रमजोत), गोरखपुर के 3 (बांसगांव, ब्रह्मपुर, कैम्पियरगंज), संतकबीरनगर के 3 (बघौली, पौली, सांथा) देवरिया के 1 (गौरी बाजार) तथा कुशीनगर के 1 (विशुनपुरा) ब्लॉक शामिल हैं।
योगी सरकार ने यूपी के पिछड़े ब्लॉकों के विकास के लिए मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना शुरू की है। सरकार अब शोधार्थियों पारिश्रमिक के रूप में 30 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी, अतिरिक्त भ्रमण के लिए 10 हजार प्रति माह और टेबलेट खरीद के लिए एकमुश्त 15 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।'मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम' के लिए आवेदन 24 अगस्त तक किया जा सकता है।
चयनित युवाओं द्वारा विकास खंडों में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का समवर्ती मूल्यांकन किया जाएगा। यही नहीं, शोधार्थियों द्वारा योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों के निराकरण तथा योजनाओं से जनमानस को अपेक्षित लाभ पहुंचाने हेतु सुझाव भी लिए जायेंगे। साथ ही योजना से सम्बंधित नीति निर्धारण योजना संरचना एवं योजना के कार्यान्वयन से सम्बंधित कार्यों में प्रतिभाग किया जाएगा।
यहां देखें अंतिम तिथि
इस फेलोशिप के लिए योग्य युवाओं के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त से ही पोर्टल http://cmfellowship.upsdc.gov.in/ पर प्रारंभ हो गई है जो 24 अगस्त तक चलेगी।
इस सेक्टर के युवा कर सकते हैं आवेदन
सीएम फेलोशिप के लिए कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं संबद्ध क्षेत्र वन, पर्यावरण एवं जलवायु-शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं कौशल विकास ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा- पर्यटन एवं संस्कृति डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आइटी, आइटीईएस, जैव प्रौद्योगिकी, मशीन लर्निंग डाटा गवर्नेंस बैंकिंग, वित्त एवं राजस्व-लोक नीति एवं गवर्नेंस सेक्टर के युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications