BJP: 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर मौन जुलूस निकालेगी भाजपा

Gorakhpur News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी जगह- जगह मौन जुलूस निकालेगा। भारत विभाजन के दर्द को याद करते हुए भाजपा जिले स्तर पर संगोष्ठी भी आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को गोरखपुर क्षेत्र स्तर की वर्चुवल बैठक हुई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के समय लाखों परिवारों को विस्थापित होना पड़ा था। ऐसे विस्थापित परिवारों के दर्द को समाज के सामने लाने की जरूरत है। इसके अलावा देश के विभाजन के समय की विभीषिका के दर्द को वर्तमान पीढ़ी को बताने की जरूरत भी है।

BJP

इसके लिए 14 अगस्त को पार्टी ने दो कार्यक्रम तय किए हैं। पहले सुबह मौन जुलूस निकाला जाएगा। फिर जिले स्तर पर संगोष्ठी आयोजित विभाजन की विभीषिका के देश और समाज पर दुष्प्रभाव को बताने की योजना है। इस वर्चुवल बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक संजीव राय, सह संयोजक डॉ पंकज सिंह, क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक शामिल हुए।

दरअसल अखंड भारत के आजादी के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है। यही वह तारीख है जब देश का विभाजन हुआ। 14 अगस्त, 1947 को पाकिस्तान और 15 अगस्त, 1947 को भारत को पृथक राष्ट्र घोषित कर दिया गया। इस विभाजन में न केवल भारतीय उपमहाद्वीप के दो टुकड़े किए गए बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+